उत्तर प्रदेश

कांग्रेस ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

लखनऊ: महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक एवं उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री रहे पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

Read More: Nepal Protests: गृह मंत्री के घर पर हमला, प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग – PM ओली दुबई भागने को तैयार?

कांग्रेस ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

पंडित गोविंद बल्लभ पंत अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी ने कहा – पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी ने गांधी जी असहयोग, सविनय अवज्ञा आंदोलनों में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया इसके साथ ही वह अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए कई बार जेल भी गए। प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने जमींदारी उन्मूलन अधिनियम पारित किया, जिससे किसानों को बहुत लाभ हुआ। उन्होंने पुलिस सुधार और प्रशासनिक ढाँचे को मजबूत करने के लिए अहम भूमिका निभाई।

Read More: Nepal Protests: पीएम केपी ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया

श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे सदस्य

इस मौके पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, कै0 वंशीधर मिश्रा, सदस्य पीसीसी प्रशांत तिवारी आदि ने भी पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

https://www.abplive.com/states/up-uk/up-gorakhpur-cm-yogi-aadityanath-paid-tribute-to-govind-ballabh-pant-on-his-138th-birth-anniversary-ann-3010355

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *