देश दुनिया

दिल्ली के स्कूलों और संसद को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली : खालिस्तानी समर्थकों ने दिल्ली में संसद भवन को उड़ाने की धमकी दी है जिसके बाद संसद परिसर के आसपास सुरक्षा बहुत बढ़ा दी गयी है। बतादें कि खालिस्तानी के धमकियों भरे ईमेल से संसद और दिल्ली के स्कूलों में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया हैं।

Read More: रिजर्व ट्रेन यात्रा में ID जरूरी, नहीं तो कार्रवाई तय

दिल्ली के स्कूलों और संसद को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली के स्कूलों और संसद को बम से उड़ाने की धमकी

धमकी बरा ईमेल

सोमवार को दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल भी भेजे गए, जिनमें बम विस्फोटों की चेतावनी दी गई थी और “हिंदुस्तान बनेगा खालिस्तान” के नारे लिखे हुए थे। ये ईमेल ज़ैकरी जेनकिंस नाम के व्यक्ति ने भेजे थे और भेजने वाले ने धमकी में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल किया है।

दिल्ली के स्कूलों और संसद को बम से उड़ाने की धमकी

ईमेल में लिखा था, “दिल्ली खालिस्तान बनेगा। आज शहीद अफजल गुरु की याद में दोपहर 1:11 बजे बम विस्फोट होगा। आज स्कूलों में धमाके होंगे। संसद में बम फटेगा। यह घटना 13 फरवरी को दोपहर 1:11 बजे होगी। मोदी, शाह और जयशंकर खालिस्तान समर्थकों के दुश्मन हैं। पंजाब खालिस्तान है।”

Read More: ट्रेड डील के असर से तय होगी शेयर बाजार की चाल

इन स्कूलों को मिली धमकी

जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं, उनमें दिल्ली कैंट का लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल- दिल्ली कैंट, श्रीनिवासनपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी का वेंकटेश्वर स्कूल और सीएम स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, एयर फोर्स स्कूल लोधी रोड, कुमार मंगलम इंडियन स्कूल, आईएनए का डीटीए स्कूल और रोहिणी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीमें बम निरोधक दस्ते के साथ स्कूलों में पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियात के तौर पर परिसर में तुरंत गहन तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा, “वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को पूरी तरह से सैनिटाइज़ किया गया है और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।”

दिल्ली के स्कूलों और संसद को बम से उड़ाने की धमकी
दिल्ली के स्कूलों और संसद को बम से उड़ाने की धमकी

खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम: ईमेल में किसका जिक्र?

ईमेल भेजने वाले ने खुद को ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का सदस्य बताया है। इस मेल में दो विशिष्ट नामों का भी उल्लेख किया गया है- गुरनख सिंह और रुकन शाहवाला। इसके अलावा, ईमेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर को ‘खालिस्तान का दुश्मन’ बताया गया है। ईमेल में बार-बार यह दोहराया गया है कि “पंजाब खालिस्तान है” और “दिल्ली खालिस्तान बन जाएगा।”

https://navbharatlive.com/delhi/bomb-threat-created-panic-in-delhi-school-search-continues-728677.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *