ज्योतिष-धर्म

पांच दिवसीय दीपावली 2025: जानें लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, तिथि और उपाय

Five-Day Diwali Festival: पांच दिवसीय महालक्ष्मी दीपावली पर्व का पूजा का मुहूर्त क्या है, यह दीपावली क्यों मनाते, कब से मनाते है आइये इस बारे में जानते है क्योंकि इस बार की दीवाली पर्व को लेकर लोगों के मन में बहुत ही आशंका है कि आखिर कौन सा पर्व किस दिन और अमावस्या कब लग रही हैं। इन सभी सवालों का जवाब आपको इस लेख में मिल जाएगा।

पांच दिवसीय दीपावली 2025: जानें लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, तिथि और उपाय

Read More: धनतेरस पर करें ये खरीदारी, बनें धनवान! सौभाग्यशाली

जानें कब से हो रही महालक्ष्मी की पूजा

बतादें कि पांच दिवसीय महालक्ष्मी दीपावली पूजा को लेकर हमारे ऋषियों ने लिखा है माता लक्ष्मी कब प्रगट हुई इस बारे में कहा जाता हैं देवता और दानव ने मिलकर समुद्र मंथन किया उसमें चौदह रत्न निकले उसी में से एक माता लक्ष्मी प्रगट हुई और विष्णु रूप नारायण के गले में जयमाला डालकर उनका वरण किया। उसी दिन देवताओं ने लक्ष्मी नारायण का पूजन किया साथ में आदि गणेश का पूजन किया तब से लक्ष्मी गणेश का पूजन होता है।

पांच दिवसीय दीपावली 2025: जानें लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, तिथि और उपाय

Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में जाने गर्भ में संतान का विकाश कैसे करें

लेकिन नारायण के साथ लक्ष्मी का पूजन करने से लक्ष्मी ज्यादा प्रसन्न होती है साथ में गणेश बुद्धि के देवता उनकी पत्नी रिद्धि-सिद्धि के साथ पूजन करने से धन दौलत का सही सदुपयोग होता हैं, धन कामना अलग बात है उसका सही सदुपयोग करना अलग बात है, इसलिए गणेश बुद्धि और विवेक के देवता है उनकी कृपा से सद्बुद्धि मिलती हैं।

इस वर्ष पांच दिवसीय पर्व, माता की पूजा कब-कैसे करें

प्रथम दिन त्रयोदशी धन तेरस 18 अक्टूबर को शनि प्रदोष में हैं इस दिन सोना, चांदी आदि धातु को अपने घर लाए।

पांच दिवसीय दीपावली 2025: जानें लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, तिथि और उपाय

दूसरा दिन नरक चतुर्दशी 19 अक्तूबर को दिन में 2 बजे के बाद चतुर्दशी है छोटी दीपावली शाम को मनाया जायेगा।

पांच दिवसीय दीपावली 2025: जानें लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, तिथि और उपाय

तीसरा दीपावली पर्व 20 अक्टूबर को दिन में 3 बजकर 46 मिनट के बाद अमावस्या लग रही हैं जोकि अगले दिन तक रहेगी। इस लिए 20 की रात्रि अमावस्या है जिसमें दीपावली महा लक्ष्मी पूजा हस्त नक्षत्र में शाम 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक वृष लग्न में किया जाएगा, महा निशि काल में महा लक्ष्मी पूजा 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक शुभ रहेगा।

दीपवली के दिन पूजा के लिए गोमती चक्र, दक्षिण वृति शंख, एकाक्षी नारियल, हत्था जोड़ी, सियारसिंही सिंदूर में रखे, पीला सरसों, धनिया, काली हल्दी, नानक चावल, खड़ा अक्षत आदि पूजा में उपयोग करें, साथ ही सोना चांदी आदि बर्तन का उपयोग पूजा में ले सकते हैं। दीपावली पर दक्षिणा व्रती शंख में जल भर कर रखना साथ में नामक रखना जो समुद्र से निकला है लक्ष्मी उसको भाई मानती है उसका पूजन करना चाहिए।

पांच दिवसीय दीपावली 2025: जानें लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, तिथि और उपाय

चौथा पर्व 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा अन्नकूट मनाया जाएगा।

पांच दिवसीय दीपावली 2025: जानें लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, तिथि और उपाय

पांचवा पर्व 22 अक्टूबर को भैया दूज यम द्वितीया का पर्व मनाई जाएगी। उस दिन जो जमुना में स्नान करता है और बहन के घर जाता है उस पर कोई कष्ट नहीं होता यह वरदान यमराज ने अपने बहन यमुना को दिया है कि जो यमुना में स्नान करेगा और बहन से टीका कराएगा उसकी रक्षा में करूंगा।

पांच दिवसीय दीपावली 2025: जानें लक्ष्मी पूजा के शुभ मुहूर्त, तिथि और उपाय

निष्कर्ष: दीपावली के पर्व पर माता लक्ष्मी नारायण के साथ गणेश के साथ रिद्धि-सिद्धा सहित पधारे और परिवार में खुशियां प्रदान करें, ऐसी हमारी शुभ कामनाएं। विशेष जानकारी के लेने के लिए संपर्क करें। ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ – 9415126330, 6386254344.

the voice of hind

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B5%E0%A4%B2%E0%A5%80

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *