Donald Trump ने ईरान सीजफायर को बताया ‘विश्व शांति का दिन’
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के युद्धविराम को विश्व शांति के लिए एक बड़ा दिन बताया और कहा- अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा।
Read More: भारत ने अमेरिका-ईरान सीजफायर का स्वागत किया, नागरिकों को दी सलाह
युद्धविराम विश्व शांति के लिए बोले ट्रंप
उन्होंने कहा कि ईरान ऐसा चाहता है क्योंकि वे तंग आ चुके हैं। इसी तरह बाकी सभी भी तंग आ चुके हैं।’ ट्रंप ने कहा- अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात बढ़ाने में मदद करेगा और कई सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
"We untied just a fraction of our strength. And Iran suffered a devastating military defeat." 🇺🇸@SecWar Pete Hegseth briefs members of the media at the Pentagon for the first time since Tuesday evening's ceasefire announcement. pic.twitter.com/iKJFPpkCOW
— The White House (@WhiteHouse) April 8, 2026
उन्होंने कहा- खूब पैसा बनाया जाएगा और ईरान पुनर्निर्माण प्रक्रिया शुरू कर सकता है। श्री ट्रंप ने कहा कि हम हर तरह की आपूर्ति लेकर आएंगे और यहीं आसपास मंडराते रहेंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सब कुछ ठीक चल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि सब कुछ ठीक चलेगा। ट्रंप ने कहा – यह अमेरिका की तरह पश्चिम एशिया का स्वर्ण युग हो सकता है।
Read More: यूपी में तैयार हो रही महिला ई-रिक्शा पायलटों की फौज, सफर रहेगा सुरक्षित
ईरान चाहता था युद्धविराम- ट्रंप
वहीं सोशल मीडिया X पोस्ट के जरिए ट्रंप ने बयान जारी करते हुए कहा- विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा है! ईरान भी यही चाहता है, अब उनका सब्र टूट चुका है! और ठीक वैसे ही, बाकी सभी का भी! संयुक्त राज्य अमेरिका, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में यातायात के जमाव को नियंत्रित करने में मदद करेगा। वहाँ बहुत सारे सकारात्मक काम होंगे! इससे बहुत सारा पैसा भी कमाया जाएगा।

ईरान अब अपने पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है। हम हर तरह की ज़रूरी चीज़ों से लदे हुए, बस वहीं “आस-पास ही मौजूद रहेंगे”, ताकि यह पक्का किया जा सके कि सब कुछ ठीक-ठाक हो। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसा ही होगा। ठीक वैसे ही, जैसा हम अमेरिका में अनुभव कर रहे हैं, यह मध्य-पूर्व का “स्वर्ण युग” साबित हो सकता है!!! राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प
White House- सीज़फ़ायर की घोषणा
The White House के सोशल मीडिया पोस्ट से भी युद्धविराम के बाद बयान था- “हमने अपनी ताकत का बस एक छोटा सा हिस्सा इस्तेमाल किया। और ईरान को एक करारी सैन्य हार का सामना करना पड़ा।” 🇺🇸 @SecWar पीट हेगसेथ मंगलवार शाम को सीज़फ़ायर की घोषणा के बाद पहली बार पेंटागन में मीडिया के सदस्यों को जानकारी दे रहे हैं।
अमेरिका और ईरान युद्ध पर भारत का बयान
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत तो शुरुआत से ही बातचीत के जरिए तनाव को खत्म करने की वकालत करता रहा है। बयान में कहा गया है, ‘हम पहले भी लगातार कहते रहे हैं कि मौजूदा संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए जरूरी है कि तनाव कम किया जाए और शांति स्थापित करने के लिए संवाद और कूटनीति जरूरी है।’
⚠️ Advisory as on 08 April 2026. pic.twitter.com/pusFQIAKKI
— India in Iran (@India_in_Iran) April 8, 2026
विदेश मंत्रालय के बयान में एक महीने से भी ज्यादा समय तक चली अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग में हुए नुकसान पर भी चिंता जताई गई है। मंत्रालय ने कहा- जंग के चलते पूरी दुनिया में एनर्जी सप्लाई और ट्रेड नेटवर्क बाधित हुए और आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है. मंत्रालय ने कहा कि उम्मीद करते हैं कि अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एनर्जी सप्लाई और वैश्विक व्यापार का प्रवाह जारी रहेगा.
