विदेशदेश दुनियाबिजनेस/नॉलेज

एलन मस्क बने 700 अरब डॉलर वाले दुनिया के पहले अमीर व्यक्ति

वॉशिंगटन: अमेरिका के उद्योगपति और टेस्ला के मालिक एलन मस्क 700 अरब डॉलर से ज्यादा की सम्पति वाले दुनिया के पहले सबसे अमीर व्यक्ति बने। रॉयटर्स के मुताबिक एलन मस्क इतिहास के पहले ऐसे व्यक्ति बन गए हैं जिनकी नेटवर्थ 700 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है।

एलन मस्क बने 700 अरब डॉलर वाले दुनिया के पहले अमीर व्यक्ति

फोर्ब्स मैगज़ीन ने दी जानकारी

डेलावेयर शीर्ष अदालत के मस्क के 2018 टेस्ला स्टॉक विकल्प पैकेज को अमान्य करने वाले निचली अदालत के फैसले को पलटने के बाद मस्क की दौलत बढ़ गई, जिसकी अब कीमत 139 अरब डॉलर है। फोर्ब्स ने कहा- उसका अनुमान है कि इस फैसले के खिलाफ सफलतापूर्वक अपील करने के बाद मस्क की कुल सम्पति रिकॉर्ड 749 अरब डॉलर तक पहुंच गई है।

Read More: फिल्म ‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, 500 करोड़ के क्लब में शामिल

मैगजीन ने पहले मस्क को 600 अरब अमरीकी डॉलर से ज़्यादा सम्पति वाला पहला व्यक्ति बताया था जब SpaceX ने एक आईपीओ की घोषणा की थी जिसमें कंपनी की कीमत 800 अरब अमरीकी डॉलर थी। वहीं हाल ही में मार्च 2020 तक मस्क की कुल सम्पति 24.6 अरब अमरीकी डॉलर आंकी गई थी। जनवरी 2021 में वह दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए।

एलन मस्क बने 700 अरब डॉलर वाले दुनिया के पहले अमीर व्यक्ति

उसी साल उन्होंने 300 अरब डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया और 2024 में मस्क की कुल सम्पति बढ़कर 500 अरब डॉलर से ज़्यादा हो गई। जानकारी के लिए बताते चले कि मस्क के अलावा ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन की कुल सम्पति 400 अरब डॉलर के आंकड़े तक पहुँची है।

Read More: भाजपा के खिलाफ आप की ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ पदयात्रा शुरू

कई कंपनियों के मालिक हैं मस्क

  • मस्क के महंगे प्रोजेक्ट सिर्फ टेस्ला तक ही सीमित नहीं हैं, जहां उनके पास कंपनी के काफी शेयर हैं।
  • वे SpaceX के भी फाउंडर और CEO हैं। SpaceX एक एयरोस्पेस निर्माता और स्पेस ट्रांसपोर्ट कंपनी है जो दोबारा इस्तेमाल होने वाले रॉकेट और स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क के लिए जानी जाती है।
  • मस्क के प्रोजेक्ट्स में न्यूरालिंक भी शामिल है। यह एक न्यूरोटेक्नोलॉजी फर्म है जो ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस विकसित कर रही है।
  • वह द बोरिंग कंपनी से भी जुड़े हैं। यह कंपनी सुरंग बनाने और नए ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर काम करती है।
  • मस्क X Corp. के भी प्रमुख हैं, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) की पैरेंट कंपनी है।
  • इसके अलावा मस्क xAI नामक एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिसर्च कंपनी को भी देखते हैं।

https://navbharattimes.indiatimes.com/business/business-news/elon-musk-became-the-first-person-in-history-to-reach-a-net-worth-of-more-than-700-billion-dollar/articleshow/126100750.cms

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *