फिल्म Ramayana का फर्स्ट लुक आउट, जानें स्टार कास्ट और बजट की जानकारी
Ramayana First Look: रामायण फिल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है जिसमें राम और रावण की एक झलक भी देखने को मिली हैं। रणबीर कपूर और सई पल्लवी की रामायण फिल्म सोशल मीडिया में काफी चर्चा में बना हुआ हैं। बताते चले कि इस फिल्म में रणबीर कपूर को राम अवतार में देखा जा सकता है।
Read More: गुरुवार का ज्ञान: अवचेतन मन की शक्ति से सपना करें साकार
‘रामायण’ की पहली झलक आउट
आपको बतादें कि फिल्म ‘रामायण’ की पहली झलक सामने आ गई हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के चमकते सितारे रणबीर कपूर और कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार यश जल्द ही भारत की सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित गाथा ‘रामायण’ में आमने-सामने नजर आएंगे। निर्देशक नितेश तिवारी की इस मेगा प्रोजेक्ट में रणबीर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, जबकि यश खलनायक रावण की भूमिका में हैं।
फिल्म की शूटिंग जोरों-शोरों से चल रही है, फिल्म को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं। ‘रामायण’ को दो पार्ट में बनी लाइव-एक्शन सिनेमैटिक यूनिवर्स के तौर पर पेश किया जा रहा है। ऐसे में मिली जानकारी के मुताबिक 2026 में फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा, वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा।
फिल्म रामायण का बजट
नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही ‘रामायण’ पहली झलक शेयर कर दी गई। बताते चले कि फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं नमित मल्होत्रा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। खबरों की मानें तो फिल्म को 500-600 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। इस फिल्म के एक सेट की कीमत 11 करोड़ बताई जा रही है। कुछ समय पहले ही फिल्म का शूट रैपअप हुआ है। रणबीर और रवि दोनों काफी इमोशनल हो गए थे।
रामायण की स्टार कास्ट

बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और सई पल्लवी के अलावा सनी देओल, यश, रवि दुबे जैसे स्टार्स हैं।
रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं।
माता सीता के रोल के लिए साई पल्लवी को चुना गया है।
सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं।
वहीं यश रावण के रोल में हैं।
रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं।
रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में हैं।
काजल अग्रवाल मंदोदरी बनी हैं।
लारा दत्ता कैकई के रोल में हैं।
IMAX फॉर्मेट में शूट की गई ‘रामायण’
फिल्म #Ramayana का हुआ धमाकेदार आगाज़, ‘द इंट्रोडक्शन’ के ज़रिए दिखी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म की पहली झलक प्रोड्यूसर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रणबीर कपूर राम के अवतार में नजर आ रहे हैं।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायणम् को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG प्रोड्यूस कर रहे हैं, साथ ही यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस का भी सहयोग है। इस फिल्म को खासतौर पर IMAX जैसे बड़े फॉर्मैट के लिए शूट किया जा रहा है।मेकर्स ने ‘रामायण’ की पहली झलक को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किया है, भारत के 9 बड़े शहरों के साथ-साथन्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर भी दिखाया गया।

यश ने वीडियो शेयर किया
यश ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘दस साल की आकांक्षा, दुनिया के सामने अब तक के सबसे महान महाकाव्य को लाने का दृढ़ संकल्प। दुनिया के कुछ बेहतरीन लोगों के सहयोग से यह सुनिश्चित करने का नतीजा कि रामायण को सबसे ज़्यादा श्रद्धा और सम्मान के साथ पेश किया जाए।’ शुरुआत में आपका स्वागत है। आइए राम बनाम रावण की अमर कहानी का जश्न मनाएँ। हमारा सच। हमारा इतिहास।