गैस, कब्ज और एसिडिटी से पाना है निजात, तो रोजाना करें यह फॉलो
Healthcare: आज के समय में सही खान-पान का ना होने से पेट की संबंधी समस्या लोगों को हो सकती हैं, वहीं पहले के समय में वैध का भी यहीं मानना होता था कि पेट ही सारे रोगों का जड़ होता है। ऐसे में अगर शरीर से वात-पित्त-कफ का इलाज कर लिया जाएं तो शरीर हमेशा के लिए स्वस्थ हो सकता हैं।
तो आइये जानते है पेट की सारी गड़बड़ी कैसे करें दूर

Read More; कच्चा लहसुन: हर बीमारी का इलाज और सेहत का राज़!
अगर आप गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से हैं परेशान रहते हैं तो रात को सोने से पहले पानी में मिलाकर कुछ ऐसे चीजों का सेवन करें जिससे पेट की सारी गड़बड़ी दूर हो सकती हैं। साथ ही गैस, कब्ज, एसिडिटी या सूजन की समस्या से भी निजात पा सकते हैं।
रात में सोने से पहले अजवाइन को गर्म पानी में उबालकर पीएं या फिर एक चुटकी अजवाइन रात को पानी के साथ चबा कर खाएं। इससे गैस, अपच और पेट दर्द में बेहद असर आएगा साथ ही सुबह भी पेट भी साफ हो जाएगा और पाचन क्रिया तेज हो जाएगी।
रात में सोने से पहले 1 चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में भिगो दें और सुबह उसका पानी पी लें या रात में ही हल्का गर्म करके सेवन करें। मेथी में भरपूर फाइबर होता है जो पेट को साफ करने में मदद करता है साथ ही बॉडी फेट गलाता हैं।
रात में 1 चम्मच सौंफ को गर्म पानी में मिलाकर रात को पीने से न केवल पाचन बेहतर होता है, बल्कि सांसों की दुर्गंध, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।
रोजाना अगर रात में 1/2 चम्मच त्रिफला चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ रात को सोने से पहले लेने से यह पेट को डिटॉक्स करता है और कब्ज जैसी पुरानी समस्याओं से राहत दिलाता है।
रोजाना सुबह गर्म पानी में 1 चम्मच घी के साथ हल्दी डाल कर पीएं तो इससे पेट की अंदरूनी सूजन कम होती है। यह एक नैचुरल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है और आंतों को साफ रखने में मदद करता है, साथ ही शरीर की सूजन खत्म करता हैं।
रोजाना अगर शहद और नींबू का गुनगुने पानी में मिलाकर पीते हैं तो शरीर डिटॉक्स होता है और पेट की सफाई में मदद मिलती है। इसके साथ ही शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है।
रोजाना शाम का भोजन 6-7 के बीच कर लें इससे पेट में राहत मिलती है और पेट भी साफ रहता हैं।

फाइबर युक्त भोजन न करने से कब्ज हो सकता है, जिससे गैस और एसिडिटी भी हो सकती है। इसलिए रोजाना फाइबर युक्त भोजन करें।
कोशिश करें की खानें में कम तेल और कम मसाले का उपयोग करें इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता हैं। साथ ही गैस, एसिडिटी की समस्या कम या फिर खत्म भी हो सकती हैं।
अधिक मात्रा में कार्बोनेटेड पेय और शराब पेय पदार्थ पेट में गैस और एसिडिटी को बढ़ा सकते हैं। इससे जितना हो सकें बचे।
फॉलो करें यह डेली रूटीन

Read More: 100 साल तक रहना है जवां, तो फ़ॉलो यह लाइफस्टाइल
- नियमित व्यायाम करें इससे पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती हैं। कब्ज और गैस से भी आराम मिलता हैं।
- रोजाना पर्याप्त पानी पीएं, इससे गैस और एसिडिटी का कम होती हैं।
- नाइट का खाना हल्का रखें और सोने से कम-कम 5 घंटे पहले खाना खाएं।
- जितना हो सकें उतना पर्याप्त नींद ले इससे पाचन क्रिया दुरुस्त होती हैं।
- फल, सब्जियां, दालें और साबुत अनाज फाइबर के अच्छे स्रोत हैं, इसका सेवन ज्यादा करें।
- पुदीना पेट को शांत करता है और गैस से राहत दिलाता है इसका सेवन बेहतर होता हैं।
- खाना खाने के तुरंत बाद कम से कम 15 मिनट वज्रासन जरूर करें।
- तनाव कम करें और योग, ध्यान और अन्य विश्राम का अभ्यास करें।