सरकार की अपील: LPG छोड़ PNG अपनाएं, मिल रही मुफ्त गैस
दिल्ली : सरकार ने सोमवार को लोगों से अपील की है कि जहां संभव हो वे रसोई गैस के लिए LPG की जगह पाइप के माध्यम से PNG कनेक्शन लें जिसके लिए कंपनियां विशेष प्रोत्साहन दे रही हैं।
Read More: पश्चिम एशिया संकट के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरेंगे भारत के LPG टैंकर
LPG और PNG को लेकर कंपनियों योजना
Clarification: LPG Biometric Aadhaar Authentication (eKYC) only required for unauthenticated LPG customers and not all customers pic.twitter.com/oySbhPgJ47
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 17, 2026
कुछ कंपनियों ने 500 रुपये की मुफ्त गैस और कुछ ने जमानत राशि माफ करने की घोषणा की है। सरकार ने यह भी अपील की है कि जिन लोगों के पास LPG और PNG दोनों कनेक्शन हैं वह LPG कनेक्शन वापस कर दें।
भारत पहुंचा LPG
सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद रसोई गैस उपभोक्ताओं को सिलेंडर की सुचारू आपूर्ति की जा रही है, कई राज्यों में वाणिज्यिक सिलेंडर की आपूर्ति शुरू हो गयी है और देश में घरेलू LPG का उत्पादन भी बढकर 36 प्रतिशत बढ गया है।
इसके अलावा 92700 टन LPG से लदे दो भारतीय टैंकरों में से एक शिवालिक आज शाम गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंच रहा है और दूसरे के कल तक पहुंचने की संभावना है। ये दोनों टैंकर कुछ दिन पहले ही होर्मुर्ज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकले थे। इसके साथ ही बताते चले कि पश्चिम एशियाई देशों में फंसे भारतीयों में से दो लाख 20 हजार भारतीय अब तक स्वदेश लौट चुके हैं।
Clarification: LPG Biometric Aadhaar Authentication (eKYC) only required for unauthenticated LPG customers and not all customers
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 17, 2026
Some news reports have been circulating on the issue of biometric aadhaar authentication for LPG consumers.
In this regard it’s clarified that THIS… https://t.co/RlwRCuhPcO
गैस मंत्रालय -PNG 500 रुपये मूल्य की मुफ्त गैस
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने यहाँ मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि LPG का उपयोग करने वाले वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अपनी संबंधित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों से ईमेल, उपभोक्ता पोर्टल, पत्र या कॉल सेंटर के माध्यम से संपर्क करके PNG में स्विच कर सकते हैं। कंपनियों का विवरण PNG सेवा वेबसाइटों पर उपलब्ध है।
Read More: UP में पेट्रोल-डीजल और LPG की कमी नहीं, अफवाहों से बचें: CM योगी
उन्होंने कहा कि स्वच्छ ईंधन की ओर लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कई कंपनियों ने प्रोत्साहन योजनाएँ घोषित की हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और गेल गैस लिमिटेड ने घरेलू उपभोक्ताओं को 31 मार्च से पहले PNG कनेक्शन लेने और गैस की खरीद शुरू करने पर 500 रुपये मूल्य की मुफ्त गैस दे रही है। महानगर गैस लिमिटेड ने नये घरेलू उपभोक्ताओं को पंजीकरण शुल्क में 500 रुपये की छूट की पेशकश की है।

90% बुकिंग ऑनलाइन
वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए उसने और बीपीसीएल ने जमा राशि माफ करने की बात कही है। इस श्रेणी के उपभोक्ताओं के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट एक लाख रुपये से पांच लाख तक होती है। अधिकारियों ने बताया कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड ने भी कंपनियों को अतिरिक्त संसाधन तैनात करने और पीएनजी कनेक्शनों के विस्तार की प्रक्रिया तेज करने की सलाह दी है।
सुजाता शर्मा ने बताया कि स्थिति अभी भी चिंताजनक है लेकिन उपभोक्ताओं को सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है और किसी भी वितरक के पास गैस खत्म होने की कोई रिपोर्ट नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से ऑनलाइन बुकिंग करने की अपील करते हुए कहा कि लगभग 90 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो रही है।

जमाखोरी और कालाबाजारी के लिए हो रही छापेमारी
उन्होंने कहा कि ‘डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड’ की संख्या में भी सुधार हुआ है, जो पहले 53% थी, लेकिन कल यह 72% हो गई। उन्होंने कहा ,” मैं कमर्शियल LPG के बारे में भी कहना चाहूंगी कि कई राज्यों में वाणिज्यिक सिलेंडर का वितरण शुरू हो गया है।
संयुक्त सचिव ने कहा- जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए छापेमारी भी की जा रही है। हमें कई राज्यों से सूचना मिली है कि छापेमारी की जा रही है। लगभग 1100 स्थानों, रिटेल आउटलेट्स और वितरकों के यहां अचानक निरीक्षण किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास PNG और LPG दोनों कनेक्शन हैं, उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपना LPG कनेक्शन वापस कर दें।
https://services.india.gov.in/service/ministry_services?ln=hi&cmd_id=1897
