ज्योतिष-धर्म

गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में नक्षत्र से जानें अपनी वर्ण व्यवस्था

गुरु शिक्षा: गुरु प्रसाद में आज गुरु ज्ञान का आज का विषय है वर्ण व्यवस्था जाती से नहीं नक्षत्र से जाने..हमारे ऋषियों ने हजारों वर्ष पहले बता दिया था मनुष्य का जन्म किस नक्षत्र में हुआ है, हर एक नक्षत्र का स्वामी होता हैं, उसकी राशि होती हैं, वह किस नक्षत्र में पैदा हुआ है, उस नक्षत्र का वर्ण क्या है, जैसे जानें…

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: ज्योतिष का निर्माण कब हुआ, क्यों हुआ

गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में नक्षत्र से जानें अपनी वर्ण व्यवस्था

नक्षत्र का वर्ण

  • ब्राह्मण वर्ण में वृश्चिक राशि, कर्क राशि, और मीन राशि पाई जाती है।
  • क्षत्रिय वर्ण में मेष राशि, सिंह राशि, धनु राशि पाई जाती है।
  • वैश्य वर्ण में वृष राशि, कन्या राशि, और मकर राशि पाई जाती हैं।
  • शूद्र वर्ण में मिथुन राशि, तुला राशि, और कुंभ राशि पाई जाती हैं।

परासर ऋषि ने बताया ब्राह्मण के घर में जन्म लेने वाला बच्चा अगर शूद्र वर्ण के नक्षत्र में पैदा हुआ है तो वह शूद्र वर्ण का हरकत और काम करेगा। उसी तरह शूद्र वर्ण के घर में पैदा हुआ बच्चा अगर ब्राह्मण वर्ण के नक्षत्र में पैदा हुआ है तो वह ब्राह्मण वर्ण का हरकत और काम करेगा। क्योंकि वर्ण व्यवस्था जन्म से नहीं नक्षत्र से देखी जाती हैं।

कुंडली मिलान में जरूर देखे

गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में नक्षत्र से जानें अपनी वर्ण व्यवस्था

कुंडली का मिलान में गुड-नाडी-मंगली देखने के साथ वर्ण और तत्व को देखे, जैसे लड़का शूद्र वर्ण का है और लड़की ब्राह्मण वर्ण की है तो दोनों के विचार, क्रिया-कलाप, रहन-सहन अलग-अलग होगा, सामंजस्य नहीं रहेगा।

वहीं लड़की क्षत्रिय वर्ण की है लड़का शूद्र वर्ण की है दोनों में अंतर होगा, जीवन में विरोधाभास होगा।

Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में सीखे भाव से मनुष्य का संबंध

उसी तरह जाने तत्व का मिलान

गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में नक्षत्र से जानें अपनी वर्ण व्यवस्था

लड़की अग्नि तत्व, लड़का जल तत्व दोनों में विरोधाभास होगा। क्योंकि जल अग्नि को बुझा देगी।

लड़की वायु तत्व, लड़का जल तत्व का है तो वायु जल को सूखा देगी।

पाराशर ऋषि ने फलदीपिका नामक ग्रन्थ में लिखा है लड़की जल तत्व, लड़का पृथ्वी तत्व तो पृथ्वी जल को पाकर हरी भरी हो जाएगी। लड़का अग्नि तत्व लड़की वायु तत्व तो अग्नि वायु को पाकर प्रज्वलित हो जाएगी।

गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में नक्षत्र से जानें अपनी वर्ण व्यवस्था

हमारे ऋषियों ने हजारों वर्ष पहले जो ज्ञान दिया उसको विकसित करना हमारा आप का कर्तव्य है, बीच में हमारा समाज भटक गया और इस गूढ़ ज्ञान से वंचित हो गया। केवल लकीर पीटना लोगों को गुमराह करना होता रहा, ज्योतिष को पूजा पाठ से जोड़ दिया गया जबकि ब्रह्मांड से शरीर जुड़ा है अपडेट हुआ समय बदला धर्म गुरु का आदेश हुआ जन जागृत किया जाये लुप्त विद्या का विस्तार किया जाये इस नियत से गुरुदेव ने चुना भटके हुए को सही ज्ञान मिले।

NOTE: प्रत्येक गुरुवार को गुरु प्रसाद मिलता रहेगा जो जिज्ञासु लोग है उनकी इच्छा पूर्ण होती है। यह जानकारी गुरु के आशीर्वाद से मिलता है आप सभी को देने का प्रयास करता हूं। जिज्ञासु लोग कैरियर की जानकारी और लाइफ चेंज के लिए संपर्क करें। नोएडा-लखनऊ-कानपुर आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ, 9415126330, 6386254344.

the voice of hind

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%97%E0%A5%81%E0%A4%B0%E0%A5%81-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%AF_%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A4%BE

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *