होर्मुज संकट: तेल जहाज रोके तो ईरान पर 20 गुना हमला- ट्रंप
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा- अगर उसने होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों को रोकने की कोशिश की तो अमेरिका उस पर अब तक की तुलना में बीस गुना अधिक जोरदार हमला करेगा।
Read More: मिडिल ईस्ट संकट से शेयर बाजार धड़ाम
ट्रंप ने दी ईरान को सख्त चेतावनी

बताते चले कि राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा- अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल के जहाजों की आवाजाही रोकने के लिए कुछ भी करता है, तो अमेरिका उस पर अब तक किए गए हमलों के मुकाबले बीस गुना अधिक जोरदार प्रहार करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के उन ठिकानों को निशाना बनाएगा जिन्हें आसानी से नष्ट किया जा सकता है और इससे ईरान का दोबारा खड़ा होना लगभग असंभव हो जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा- उन पर मौत, आग और रोष का कहर बरसेगा। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह आशा और प्रार्थना करते हैं कि ऐसा न हो। गौरतलब है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी समुद्री रास्तों में से एक है। इस रास्ते से वैश्विक तेल कारोबार का लगभग पांचवां हिस्सा गुजरता है।

ट्रंप की चेतावनी सभी देशों के लिए उपहार
ट्रंप ने अपनी इस चेतावनी को चीन और उन सभी देशों के लिए अमेरिका की ओर से एक उपहार बताया जो होर्मुज जलडमरूमध्य का अत्यधिक उपयोग करते हैं। चीन और अन्य एशियाई अर्थव्यवस्थाएं इस जलमार्ग से भेजे जाने वाले कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस पर निर्भर हैं। यह रास्ता युद्ध शुरू होने के बाद से लगभग बंद है।
इससे पहले सोमवार को ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने कहा था कि जो भी अरब या यूरोपीय देश अपने क्षेत्र से इजरायली और अमेरिकी राजदूतों को निष्कासित करेगा, उसे हॉर्मुज जलडमरूमध्य से बेरोकटोक आवाजाही की इजाजत होगी।
वीडियो में पिछले 24 घंटों में होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज़ों का आवागमन दिखाया गया
— Bharat (@BharatX20) March 9, 2026
#IranIsraelUS pic.twitter.com/IFanVG8slt
Read More: मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, ट्रंप ने दे दी चेतावनी
होर्मुज में फंसे हैं जहाज
यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरानी सेनाओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर हमले की धमकी दी है। यह संकरी जलमार्ग दुनिया के समुद्री तेल व्यापार का एक चौथाई हिस्सा संभालती है। यहां यातायात बाधित होने से वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल मच सकती है। लेकिन भारत सरकार का आश्वासन है कि तेल या गैस की कोई कमी नहीं होगी, क्योंकि वैकल्पिक मार्गों और भंडारों पर ध्यान दिया जा रहा है।

भारत के इंधन वाले जहाज को छूट
- ईरान और इजरायल जंग के कारण मिडिल ईस्ट धुआं-धुआं हो चुका है।
- इजरायल-अमेरिका से बदला लेने को ईरान होर्मुज को बंद कर रहा है।
- ईरान ने कहा है कि वो इस रास्ते को बंद कर सकता है।
- इससे तेल की सप्लाई रुक सकती है।
- हालांकि, ईरान ने भारत के जहाजों को छूट दी है।
