देश दुनियाविदेश

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच IndiGo, Air India Express उड़ानें शुरू

US-Israel Iran War: इजरायल-ईरान जंग के बीच मीडिल ईस्ट में फंसे भारतीय यात्रियों के लिए गुड न्यूज सामने आ रही हैं। जी हां ईरान-इजरायल युद्ध के बीच IndiGo जेद्दा से 10 स्पेशल Flight शुरू करेगी जिससे भारतियों को वापस लाया जाएगा।

इंडिगो की रिलीफ ऑपरेशन योजना शुरू

बताते चले कि इंडिगो जेद्दा से 10 स्पेशल फ्लाइट्स चलाएगा, इसके लिए इंडिगो ने फंसे हुए यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए 3 मार्च 2026 से रिलीफ ऑपरेशन की योजना बनाई है। जानकारी के लिए बतादें कि ये उड़ानें हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगी।

Read More: होली स्पेशल स्वादिष्ट डिश, त्योहार को बनाएं यादगार

उड्डयन मंत्रालय ने की घोषणा

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि वह मिडिल ईस्ट के कुछ हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर कड़ी नजर रख रहा है। मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘इंडिगो ने फंसे हुए यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए 3 मार्च, 2026 को जेद्दा से भारत के लिए 10 स्पेशल ऑपरेशन की योजना बनाई है। यह जरूरी मंज़ूरी और मौजूदा एयरस्पेस की स्थितियों पर निर्भर करेगा। इंडिगो यात्रियों की सुविधा के लिए जेद्दा में भारत के कॉन्सुलेट जनरल के साथ कोऑर्डिनेट कर रहा है।’

इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि वह 3 मार्च से मस्कट के लिए अपनी उड़ान सर्विस शुरू करेगी। इसके अलावा सरकार ने भी यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस भी मस्कट से शुरू करेगी उड़ान

एयर इंडिया एक्सप्रेस की मानें तो मस्कट से दिल्ली, कोच्ची, कोझिकोड, मंगलुरू, मुंबई और तिरुचिरापल्ली के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। एयरलाइंस के प्रवक्ता के मुताबिक, मस्कट से पहली उड़ान तिरुचिरापल्ली के लिए सुबह 10.25 बजे रवाना होगी। एयरलाइंस ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों से जुड़ी जानकारी एयरलाइंस के ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आज 357 उड़ानें रद्द, हेल्पलाइन नंबर जारी

मिडिल ईस्ट तनाव के कारण सोमवार को निर्धारित 357 उड़ानों को रद्द कर किया गया। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि यात्रियों को राहत देने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही एयरसेवा पोर्टल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और समर्पित हेल्पलाइन कॉल्स के जरिए कुल 559 शिकायतों का समाधान किया गया है। सहायता के लिए यात्री मंत्रालय के PACR हेल्पलाइन नंबर 011-24604283 और 011-24632987 पर संपर्क कर सकते हैं।

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच IndiGo, Air India Express उड़ानें शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच IndiGo, Air India Express उड़ानें शुरू

कई खाड़ी देशों की फिलहाल उड़ानें रहेंगी रद्द

फिलहाल एयरलाइंस की तरफ से बताया गया है कि कई खाड़ी देशों के लिए उड़ानें अभी रद्द हैं। बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और यूएई तक यह उड़ानें 3 मार्च 2026 तक रद्द रहेंगी। एयरलाइन्स की तरफ से असुविधा के लिए खेद भी जताया गया है।

https://www.airindiaexpress.com/home

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *