‘हमने दुनिया पर एहसान किया’: ट्रंप का दावा, ‘भीषण हमले’ की दी धमकी
वाशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि ईरान ने भविष्य में अपने पड़ोसी देशों पर हमला न करने का वादा करके उन देशों के सामने ‘आत्मसमर्पण’ कर दिया है।
ईरान को चेतावनी- भीषण होगा हमला

बताते चले कि इजरायल-ईरान संघर्ष के आठवें दिन तनाव अपने चरम पर पहुँच गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अब तक के सबसे भीषण हमले की चेतावनी देते हुए आज की रात को ‘कयामत की रात’ करार दिया है। अमेरिका और इजरायल की इस आक्रामक रुख ने क्षेत्र में बड़े युद्ध की आशंका को और गहरा कर दिया है, जिससे पूरी दुनिया की नजरें अब अगले कुछ घंटों पर टिकी हैं।
Read More: ईरान पर हमले और खामेनेई की हत्या पर वैश्विक विरोध
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जारी एक कड़े बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी कि आज उस पर ‘बहुत भीषण’ हमले किए जाएंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने तर्क दिया कि ईरान द्वारा अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगना और उन पर दोबारा हमला न करने का वादा केवल अमेरिका और इजरायल के निरंतर हमलों के दबाव के कारण संभव हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान के व्यवहार में आया यह बदलाव उसकी मजबूरी है, न कि कोई स्वतंत्र निर्णय।

ईरान ने टेके घुटने- ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा- “ईरान, बुरी तरह पिट रहा है, उसने अपने पश्चिम एशिया के ईस्ट पड़ोसियों से माफ़ी मांगी है और आत्मसमर्पण कर दिया है, और वादा किया है कि वह अब उन पर गोली नहीं चलाएगा। यह वादा सिर्फ़ अमेरिका और इज़राइल के लगातार हमले की वजह से किया गया था।” उन्होंने यह भी कहा, “यह पहली बार है जब ईरान हज़ारों सालों में, आस-पास के देशों से हारा है।”
Read More: तेहरान हमले में खामेनेई की मौत, ईरान ने दी पलटवार की धमकी
ट्रंप ने आज होने वाले आगामी हमलों की घोषणा करते हुए कहा- ईरान के ‘बुरे व्यवहार’ के कारण अब उन क्षेत्रों और समूहों को भी पूरी तरह नष्ट करने पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है, जिन्हें अभी तक निशाना नहीं बनाया गया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा- ईरान पश्चिम एशिया पर कब्ज़ा करके राज करना चाहता था। ट्रम्प ने लिखा- इन देशों ने उनसे कहा , “थैंक यू प्रेसिडेंट ट्रंप।” मैंने कहा है, “आपका स्वागत है!” ईरान अब “पश्चिम एशिया का धौंस जमाने वाला ” नहीं है, बल्कि वे “पश्चिम एशिया के फिसड्डी” हैं।”
#WATCH अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "…हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमने तीन दिनों में 42 नेवी शिप को खत्म कर दिया है, जिनमें से कुछ बहुत बड़े थे। हमने उनकी एयर फ़ोर्स को खत्म कर दिया। हमने उनके कम्युनिकेशन बंद कर दिए, और सारा टेलीकम्युनिकेशन चला गया। मुझे… pic.twitter.com/vFCgM0QUDm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 7, 2026
हमने दुनिया पर एक एहसान किया- ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “…हम ईरान में बहुत अच्छा कर रहे हैं। हमने तीन दिनों में 42 नेवी शिप को खत्म कर दिया है, जिनमें से कुछ बहुत बड़े थे। हमने उनकी एयर फ़ोर्स को खत्म कर दिया। हमने उनके कम्युनिकेशन बंद कर दिए, और सारा टेलीकम्युनिकेशन चला गया।
मुझे नहीं पता कि वे कैसे कम्युनिकेट करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि वे कुछ न कुछ निकाल लेंगे… वे बुरे लोग हैं। वे न्यूक्लियर हथियार के बहुत करीब थे। अगर हमने अपना B2 हिट, मिडनाइट हैमर नहीं किया होता, तो उनके पास एक न्यूक्लियर हथियार होता। उनके पास यह आठ महीने पहले होता…तो हमने दुनिया पर एक एहसान किया है…”
