लाइफस्टाइल/हेल्थ

कच्चा लहसुन: हर बीमारी का इलाज और सेहत का राज़!

Healthcare: हमारे शरीर का इलाज कई बार हमारे किचन में होता है, मगर हमको इसके बारे में पता नहीं होता है। लेकिन हां इस होम टिप्स का जिगर हमारे आयुर्वेदिक चिकित्सा में जरूरी दिया गया हैं। जो ना हमें सिर्फ बीमारियों से बचाता है बल्कि हर बीमारी का समाधान भी देता हैं।

Read More: International Friendship Day: दोस्ती – जीवन का सबसे खूबसूरत रिश्ता

कच्चा लहसुन: हर बीमारी का इलाज और सेहत का राज!

आपको बतादें कि अगर रोजाना कच्चे लहसुन (Garlic) की दो कलियां आप खाते है तो आपके शरीर में इसके कई असर देखने को मिलेगा साथ ही बीमारियां भी आपसे दूर रहेगी। कहा जाता है कि लहसुन (Garlic) में स्ट्रॉन्ग एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल प्रॉपर्टीज होते हैं जो हमें अंदर से स्ट्रांग बनाते हैं।

आइये जानते है कच्चे लहसुन (Garlic) के बारे में पूरी जानकारी…

  1. प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ाता है

कच्चा लहसुन एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। इसका नियमित सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत होती है, जिससे सामान्य सर्दी, जुकाम, फ्लू जैसी समस्याएं कम होती हैं।

  1. हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

कच्चा लहसुन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और रक्तचाप को भी कम करता है। यह धमनियों में रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। एलिसिन रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करता है, जिससे ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है।

Read More: 100 साल तक रहना है जवां, तो फ़ॉलो यह लाइफस्टाइल

  1. पाचन तंत्र को सुधारता है

कच्चा लहसुन खाने से एंजाइम्स सक्रिय होते हैं जो पाचन को तेज करते हैं। यह गैस, अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके सेवन से आंतों की सफाई होती है और हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट होते हैं।

कच्चा लहसुन: हर बीमारी का इलाज और सेहत का राज!
  1. कैंसर से बचाव

वहीं कई रिसर्च में यह पता चला है कि कच्चा लहसुन कुछ प्रकार के कैंसर जैसे- पेट, आंत, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट तत्व फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं।

  1. डायबिटीज में लाभदायक

लहसुन रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखता है। यह टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी हो सकता है।

  1. वजन घटाने में सहायक

कच्चा लहसुन मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है। यह फैट को जमने से रोकता है और भूख कम करता है। इसलिए वजन घटाने की प्रक्रिया में यह काफी असरदार साबित होता है।

कच्चा लहसुन: हर बीमारी का इलाज और सेहत का राज!
  1. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और सल्फर बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं। इतना ही नहीं त्वचा पर लहसुन लगाने से कील-मुंहासे, एक्ने, फोड़े-फुंसी में राहत मिलती है।

  1. शरीर को डिटॉक्स करता है

लहसुन शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में सहायक होता है। यह लिवर और किडनी की सफाई करता है, जिससे शरीर अंदर से स्वस्थ रहता है।

Read More: Cricket: खेल से जुनून तक का ऐतिहासिक सफर

  1. पुरुषों के लिए लाभकारी

कच्चा लहसुन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाता है और यौन क्षमता में सुधार करता है। यह शुक्राणुओं की गुणवत्ता और संख्‍या को भी बेहतर करता है।

  1. मानसिक स्वास्थ्य में सहायता

लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाते हैं। यह स्ट्रेस, डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम करने में सहायक हो सकता है।

कच्चा लहसुन: हर बीमारी का इलाज और सेहत का राज!

कच्चा लहसुन खानें का तरीका

  • कच्चा लहसुन की एक या दो कली सुबह खाली पेट पानी के साथ चबाकर खाएं।
  • लहसुन की कलियों को रातभर भिगोकर सुबह खाएं।
  • शहद के साथ पीसकर भी सेवन किया जा सकता है।
  • कच्चा लहसुन को पीसकर पानी में चाय की तरह पका कर सुबह खाली पेट सेवन करें।
  • ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में सेवन करने से पेट में जलन या गैस की समस्या हो सकती है।
  • कच्चा लहसुन को सरसों के तेल में हल्क ब्राउन फ्राई करके खाएं इससे कोल्ड, कफ, और ठंड में बचा जा सकता हैं।
कच्चा लहसुन: हर बीमारी का इलाज और सेहत का राज!

सावधानियाँ बरते

  • गर्भवती महिलाएं और स्तनपान कराने वाली महिलाएं डॉक्टर की सलाह से ही सेवन करें।
  • यदि आप ब्लड थिनर दवा ले रहे हैं, तो लहसुन का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना न करें।
  • बहुत अधिक मात्रा में लहसुन खाना उल्टी, डायरिया, सिरदर्द आदि का कारण बन सकता है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *