देश दुनिया

कश्मीर घाटी में चिल्लई कलां का कहर, तापमान शून्य से नीचे

श्रीनगर: कश्मीर घाटी में कई स्थानों पर शून्य से नीचे तापमान पहुंच जाने के साथ ही ठंड का प्रकोप तेज हो गया है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात दर्ज किए गयेू तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम है।

कश्मीर घाटी में ठंड का प्रकोप तेज

घाटी के पर्यटन स्थलों में ठंड का प्रकोप और ज्यादा रहा, स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान के साथ घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, हालांकि पिछली रात की तुलना (शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे) में यह थोड़ा अधिक था।

Read More: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को हिरासत में लेने का ट्रंप का दावा

पहाड़ी रिसॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यहां तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस था। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा गिरकर शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया, जो पिछली रात के 0.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले काफी कम है।

कई स्थानों पर शून्य तापमान

दक्षिण कश्मीर के जिलों में भी रातें काफी सर्द रहीं। शोपियां में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के 3.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले काफी गिरावट को दिखाता है। पुलवामा में तापमान पिछली रात के शून्य से 2.4 डिग्री के मुकाबले तापमान गिरकर 3.9 शून्य से डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

मौसम विभाग ने कहा- कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से शून्य से 3 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा, जबकि जम्मू संभाग के कई इलाकों में तापमान सामान्य से एक से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर तक दर्ज किया गया। भद्रवाह जम्मू संभाग का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कश्मीर घाटी में चिल्लई कलां

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मुख्य रूप से शुष्क मौसम का अनुमान जताया है। पूर्वानुमान मुख्य रूप से शुष्क परिस्थितियों का संकेत देता है, जिससे पता चलता है कि क्षेत्र में कई दिनों तक कोई बड़ा मौसमी व्यवधान नहीं होगा।

Read More: AAP पार्टी की मिर्जापुर से पदयात्रा, जुड़ने के लिए करें कॉल

कश्मीर घाटी वर्तमान में ‘चिल्लई कलां’ से गुजर रही है, जो सर्दियों का सबसे कठिन चरण है। यह 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और 40 दिनों तक रहता है। चिल्लई कलां की शुरुआत गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों सहित ऊंचे इलाकों में ताज़ा बर्फबारी के साथ हुई थी।

https://hindi.etnownews.com/news/what-is-chillai-kalan-in-kashmir-intense-40-days-cold-spell-impact-on-weather-know-full-details-explained-article-153390995

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version