उत्तर प्रदेशदेश दुनिया

कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी- योगी

उत्तर प्रदेश: यूपी के बाराबंकी में अंक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बाबरी मस्जिद को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा- कयामत के दिन तक बाबरी मस्जिद के ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा। साथ ही जनता से साफ कर दिया कि यह सरकार जो बोलती है कर के दिखाती है, जितना करती है उतना ही बोलती है।

कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी- योगी
कयामत तक नहीं बनेगी बाबरी- योगी

कयामत का दिन कभी नहीं आएगा

आपको बतादें कि बाराबंकी में सीएम योगी ने कहा- यह सरकार जो बोलती है कर के दिखाती है, जितना करती है उतना ही बोलती है, हमने कहा था रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, और मंदिर वहीं पर बन गया.. कोई संदेह है?? हम आज फिर इस बात को कह रहे हैं कि कयामत के दिन तक भी, कयामत का दिन तो कभी आना नहीं है, इसलिए बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण कभी होना ही….जो कयामत के दिन आने का सपना देख रहे हैं,ऐसे ही सड़ गल जाएंगे, कभी वह दिन आने वाला नहीं है…सीएम ने कहा, “उनके सपने को हम ऐसे ही अपने विरासत को सम्मान देते हुए भारत की और सनातन धर्म की इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे.”

हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो

इन रामद्रोहियो के लिए कोई जगह नहीं बची,जो रामभक्तों पर गोली चला रहे थे, रामकाज में बाधक थे,जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का,उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नहीं आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, यहां का कानून मानो, कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे, नहीं तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है, कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है… वहीं हिंदू संगठनों ने ‘चलो मुर्शिदाबाद’ का बिगुल फूंक दिया है।

Read More: यूपी में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती, 36 से 81 हुए मेडिकल कॉलेज

हिंदू संगठनों का मुर्शिदाबाद कूच शुरू

बताते चले कि नई बाबरी मस्जिद को लेकर एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से शुरू हुआ ये विवाद…अब यूपी और दिल्ली तक पहुंच गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर से कल मुर्शिदाबाद कूच की शुरुआत हुई थी और आज विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ये यात्रा यूपी के वाराणसी में पहुंची है। आज यूपी के कई शहरों से हिंदू संगठनों का मुर्शिदाबाद कूच शुरू हो गया है… इस यात्रा का मकसद है…. मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद के निर्माण को रोकना… जिसके लिए लखनऊ में हिंदू संगठनों ने पोस्टर लगाए हैं।

इन पोस्टर्स में लिखा है…हुमायूं हम आएंगे….बाबरी को गिराएंगे। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पोस्टर में हुमायूं कबीर को मुगल आक्रांता के रूप में दिखाया गया है। परिषद के नेताओं ने दोटूक चेतावनी दी है कि 11 तारीख को देशभर के कार्यकर्ता मुर्शिदाबाद पहुंचेंगे। हुमायूं कबीर जैसे ही मस्जिद की नींव खोदना चाहेंगे, समझ लीजिए हम वहीं उनकी कब्र खोद देंगे।

बाबरी मस्जिद निर्माण– हुमायूं कबीर की जिद

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: बाबरी मस्जिद के निर्माण पर जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने कहा- “…जब राम मंदिर बना, तो हमने उसका विरोध नहीं किया। बहरामपुर में भी राम मंदिर की नींव रखी गई थी, किसी ने उसका विरोध नहीं किया। संविधान मुझे अपने धर्म से जुड़े मामलों पर फैसला लेने का अधिकार देता है…”

उधर हुमायूं कबीर अपनी ज‍िद पर अड़े हैं। उन्‍होंने अपनी जिद को धार्मिक अधिकार बताते हुए बीजेपी और हिंदू संगठनों को खुली चुनौती दी है। हुमायूं कबीर ने कहा, नया मस्जिद बनाने से क्या किसी ने मना किया है? क्या सुप्रीम कोर्ट का कोई मनाही वाला आदेश है? बाबर ने उस समय जो किया, उसमें न मैं था न आप. मुझे मस्जिद बनाने का पूरा अधिकार है। ममता दीदी जब पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर मंदिर बना सकती हैं, तो मुझे मस्जिद बनाने से क्यों रोका जा रहा है?”

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A5%80_%E0%A4%AE%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%A6

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *