म.प्र. सरकार की खूबसूरत परियोजना शुरू, चित्रकूट में बनेगा रामायण पार्क
Ramayan Experience Park Chitrakoot: यूपी और मध्य प्रदेश के बीच स्तर चित्रकूट जिसे भगवान श्री राम की तपोभूमि माना जाता हैं। क्योंकि भगवान राम का वनवास इसी भूमि पर बिता था इसलिए ये महर्षियों के साथ भगवान की राम की भी तपो भूमि कही जाती हैं। वहीं अब मध्य प्रदेश सरकार ने श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक बेहद ही खूबसूरत परियोजना की शुरूआत की हैं। जिसका काम भी शुरू हो गया हैं। इस परियोजना के तहत रामायण एक्सपीरियंस पार्क का डिज़ाइन तैयार हो चुका है जिसकी लागत में 750 करोड़ रुपये लगे हैं। बताते चले कि यह परियोजना 80 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी।

म.प्र. सरकार की परियोजना
आपको जानकर बेहद ही खुशी होगी कि मध्य प्रदेश सरकार श्री राम की तपोभूमि चित्रकूट में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और कामतानाथ के दर्शन में आये दर्शनार्थियों के लिए रामायण एक्सपीरियंस पार्क बनवा रही हैं। जोकि 80 एकड़ में फैला होगा, जिसकी लागत में 750 करोड़ रुपये लगेगा। इस पार्क की खासबात है कि इसका मुख्य आकर्षण भगवान श्रीराम की 151 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा होगी, जिसके चारों ओर यह पार्क विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही माता सीता और भगवान लक्ष्मण की विशाल प्रतिमाएं भी यहां स्थापित की जाएंगी।
इसके साथ ही इस पार्क में रामायण काल की प्रमुख घटनाओं को भी दिखाया जाएगा, जैसे कि सीता हरण, रावण-जटायु युद्ध, लंका दहन, और राम-रावण युद्ध को आधुनिक तकनीकों जैसे 3डी और 5डी एनिमेशन, लेज़र शो, और लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। यह पार्क धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा। जो रामायण काल को एक दम जीवंत कर देगा।

सरकार का विशेष इंतजाम
वहीं मध्य प्रदेश सरकार के प्लान की मानें तो चित्रकूट को विश्व स्तरीय धार्मिक और टूरिज्म प्लेस के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें रामायण काल से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों और नगर परिवहन सेवाएं विकसित की जाएंगी। इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार हो चुकी है।
इसके साथ ही सरकार की परियोजना डीपीआर के तहत शहर में बस स्टॉप, नई सड़कें और टूरिस्ट की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। राज्य सरकार का ये प्रोजेक्ट पूरा हुआ तो यहां धार्मिक टूरिज्म में नया आयाम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही रोजगार के अवसर और खुशहाली लाने वाला होगा ये प्रोजेक्ट होगा।