महाकाल आरती: ऑनलाइन बुकिंग करो आरती में पहले आओ
Mahakal Aarti Online Booking: महाकाल के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है अब आरती में शामिल होना और भी हो गया है आसान… जी हां विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिजिटलाइजेशन का विस्तार किया है। जिसके चलते अब भस्म आरती, शयन आरती और संध्या आरती में शामिल होने के लिए बस ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी।
Online Booking Link: https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/gallery

आरती की ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य
आपको बताते चले कि भस्म आरती, शयन आरती और संध्या आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य कर दी गई है। जिसके बाद अब ‘बिचौलियों’ का काम खत्म हो जाएगा यह कदम कदम मंदिर व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए उठाया गया हैं।
Read More: डॉ. डेविड फ्रॉले बोले– योगी आदित्यनाथ कर रहे राजनीति का शुद्धिकरण
जैसा कि आप सभी जानते है कि महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन करने और भस्म आरती, शयन आरती और संध्या आरती में शामिल होने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते है ऐसे में अब इस सुविधा से श्रद्धालु घर बैठे ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आरती में शामिल होने के लिये अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेंगे। श्रद्धालु श्री महाकालेश्वर मंदिर की अधिकृत वेबसाइट- (https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/) के माध्यम से ही बुकिंग कर सकते हैं।

बुकिंग में पहले आओ, पहले पाओ
बताते चले कि उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन और आरती व्यवस्था को लेकर एक बड़ा डिजिटल सुधार किया गया है। ऐसे में संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और शयन आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन शाम 4 बजे से की जा सकेगी। इसके लिए दोनों ही आरतियों के लिए प्रति श्रद्धालु 250 रुपये का शुल्क (शीघ्र दर्शन के समान) निर्धारित किया गया है। जानकारी के लिए बताते चले कि बुकिंग की यह प्रक्रिया पूरी तरह ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित होगी।
Read More: NCERT का ‘ई-मैजिक बॉक्स’: अब खेल-खेल में बच्चे करेंगे पढ़ाई

प्रवेश के नियम और समय सीमा
- एंट्री गेट: बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को प्रवेश द्वार क्रमांक 1 से ही प्रवेश दिया जाएगा।
- समय सीमा (संध्या आरती): शाम 6 बजे तक प्रवेश करना अनिवार्य है।
- समय सीमा (शयन आरती): रात 10 बजे तक ही अंतिम प्रवेश मिल सकेगा।
- बाकि ‘चलित दर्शन’ जारी रहेंगे।
Note: आरती की बुकिंग न मिलने पर निराश होने की जरूरत नहीं है। मंदिर प्रबंधन ने साफ किया है कि आरती के दौरान भी सामान्य ‘चलित दर्शन’ व्यवस्था जारी रहेगी। कतार में लगे श्रद्धालु चलते हुए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन कर सकेंगे, हालांकि वे आरती के लिए एक स्थान पर बैठ नहीं पाएंगे।
