मौलाना मुफ़्ती का वार: अखिलेश यादव शांति नहीं, अशांति की चिंगारी भड़का रहे!
Bareilly Violence: बरेली में जुमे की नमाज को लेकर इस यूपी पुलिस प्रशासन काफी सख्त नजर आई बीते दिन हुई जुमे की नमाज में ‘आई लव मुहम्मद’ पोस्टर विवाद एक बार फिर से ना उठे इसके लिए पहले से प्रशासन सख्त रहा इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती शहाबुद्दीन रज़वी ने भी शहर में अमन-चैन बनाएं रखने की अपील की थी, इसके साथ ही मौलाना ने कहा- अखिलेश यादव चिंगारी लगाने का काम कर रहे हैं।
Read More: बरेली जुमे की नमाज से पहले अलर्ट जारी, 8,000 पुलिसकर्मी तैनात, इंटरनेट बंद
बरेली, उत्तर प्रदेश: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा, "आज जुमे की नमाज़ है। पिछली घटना भी शुक्रवार को ही हुई थी। मैं सभी से, खासकर मुसलमानों से अपील करना चाहता हूँ कि शहर में अमन-चैन है। कहीं कोई विवाद नहीं है। इसे बनाए… pic.twitter.com/GJWVBAHHU5
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 3, 2025
मौलाना मुफ़्ती ने की थी अमन-चैन की अपील
आपको बताते चले कि इस बार जुमे की नमाज से पहले पुलिस प्रशासन तो अलर्ट था ही साथ ही ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ़्ती शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा, “आज जुमे की नमाज़ है। पिछली घटना भी शुक्रवार को ही हुई थी। मैं सभी से, खासकर मुसलमानों से अपील करना चाहता हूँ कि शहर में अमन-चैन है। कहीं कोई विवाद नहीं है। इसे बनाए रखें…”

चिंगारी लगा रहे हैं अखिलेश यादव- मौलाना रज़वी
वहीं अब जुमे की नमाज के बाद बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी के 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को पुलिस प्रशासन ने आज शनिवार (4 अक्टूर) बरेली आने से रोक दिया गया। जिससे बरेली के मामले पर कोई राजनीतिक मुद्दा फिर ना भड़कने पाएं। इधर बरेली में प्रशासन के स्पोर्ट करते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने कहा – सपा बरेली को संभल बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन, हम ऐसा हरगिज नहीं होने देंगे। अगर प्रशासन ने उन्हें नहीं रोका तो हम रोकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर चिंगारी लगाने का भी आरोप लगाया हैं।
सपा पार्टी प्यार नहीं अशांति फैलाती हैं- बरेलवी
बरेलवी ने आगे सपा पर निशाना साधते हुए कहा- समाजवादी पार्टी जब भी कहीं जाती है तो शोर मचाती है, ढोल-नगाड़ों बजाने के साथ जाती हैं। इनके दिलों में न तो प्यार है और न ही सेवा का भाव है। इन्हें पता है कि बरेली में अमन-चैन बहाल हो गया है और अब ये लोग इस अमन-चैन को अशांति में बदलने आ रहे हैं।
हम बरेली को संभल नहीं बनने देंगे- मौलाना

मौलाना ने कहा कि ये स्थानीय मुद्दा है, स्थानीय लोग इसे सुलझा लेंगे। हम इसका हल निकालने की कोशिश कर रही हैं। मैं समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं से कहना चाहता हूँ कि हम बरेली को संभल नहीं बनने देंगे। पुलिस और प्रशासन को भी बाहरी लोगों को यहां आने से रोके ताकि इलाके की शांति खतरे में न पड़े।”
Read More: बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ के लिए नमाज के बाद हुआ बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
उन्होंने कहा कि ये लोग (सपा नेता) यहां आएंगे बरेली में अभी सुकून और शांति है। ये यहां आकर अशांति फैलाएंगे। ये चाहते हैं कि जिस तरह से सँभल में घटनाएं हुईं। वैसे ही बरेली को संभल बना दें। लेकिन, हम ये हरगिज नहीं होने देंगे। ये बरेली हमारे भाई-चारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब का संगम हैं। इसलिए मेहरबानी करके सपा के लोग बरेली का रुख न करें और अपनी सियासत चमकाने के लिए कहीं और जाएं।
बरेली हिंसा को हम देख लेंगे सपा ना आएं – मौलाना

अखिलेश यादव पर लगाते हुए मौलाना ने सपा से अपील करते हुए मौलाना ने कहा- ये स्थानीय मुद्दा है, स्थानीय लोग इसे सुलझा लेंगे। हम इसका हल निकालने की कोशिश कर रही हैं। साथ ही बरेली हिंसा पर मौलाना ने कहा- प्रशासन ने तो बराबर लोगों को समझाया जो अराजक तत्व हैं वहां उन्हें भी समझाया गया। इसमें प्रशासन की ओर से कोई कमी नहीं की गई। अखिलेश यादव आग की चिंगारी डाल रहे हैं वो चाहते हैं कि बरेली शहर दंगे के चपेट में आ जाए। लेकिन, आज क़ानून का राज है। क़ानून के राज में उनके अरमानों पर पानी फिर जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के लोग जहां भी गए वहां दंगा कराया, वो बहराइच गए वहां दंगा हुआ। संभल में उनका डेलीगेशन गया वहां दंगे पर दंगा होता रहा। संभल आज भी शांत नहीं हो पा रहा है। इसके लिए सपा और अखिलेश यादव जिम्मेदार है। अगर प्रशासन ने उन्हें नहीं रोका तो मुस्लिम जमात के लोग खुद उनको रोकेंगे।
Read More: “आई लव मोहम्मद” विवाद पर VHP का हमला: डॉ. सुरेन्द्र बोले- हिंसा से पूरी मानवता पीड़ित
लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार !
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 4, 2025
बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी के सांसदों को पुलिस द्वारा रोका जाना भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाता है। pic.twitter.com/ftECzPGCS1
सपा ने पुलिस प्रशासन और भाजपा को घेरा
वहीं दूसरी ओर बरेली जाने से सपा को रोके जाने पर सपा ने आरोप लगाते हुए कहा- भाजपा सरकार की तानाशाही, खत्म कर रही लोकशाही! बरेली जा रहे सपा सांसदों को जबरन पुलिस ने रोका, बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक। लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार ! बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी के सांसदों को पुलिस द्वारा रोका जाना भाजपा सरकार की नाकामी को दर्शाता है।
भाजपा सरकार की तानाशाही, खत्म कर रही लोकशाही !
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 4, 2025
बरेली जा रहे सपा सांसदों को जबरन पुलिस ने रोका, बेहद निंदनीय एवं शर्मनाक। pic.twitter.com/3t9nIIwoXQ
लोकतंत्र का गला घोट रही भाजपा सरकार ! बरेली जा रहे समाजवादी पार्टी के सांसदों को पुलिस द्वारा यूपी गेट पर रोका जाना बेहद निंदनीय है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए तानाशाही कर रही भाजपा सरकार।