TheVoiceOfHind

आज (17-05-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक शिव पूजन करें, कामना होगी पूरी


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 17-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 17 मई 2024, संवत 2081, शालीवशान 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - बैशाख, पक्ष - शुक्ल,  तिथि - नवमी, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - पूर्वा फाल्गुनी, सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन खुशियों का होगा। जातक के मन में शांति, शिक्षा से प्रगति होगी, नौकरी-व्यापार में वृद्धि प्रमोशन होगा, गाय को हरा चारा देना शुभ रहेगा।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में नए काम किया जाएगा, आय का नया साधन उपलब्ध होगा, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन काम में परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि है जातक चोट आदि से बचे, शिव पूजन करें काले तिल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन का बिखराव तनाव रहेगा। जातक का धन का खर्चा होगा, तामा धातु से सूर्य को जल अर्पित करें गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक को स्वस्थ संबंधी सुधार होगा, शिव पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में गुरु पेट संबंधी बाधा उत्पन्न करेगा। जातक पीला वस्तु का दान करें, शिव पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में प्रखरता रहेगी, जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से हानि होगी। जातक सावधान रहे दिया गया धन वापस नहीं होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा सर्दी से प्रभावित होगा। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन लग्न में शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक से न्याय संगत काम होगा वह अपने जीवन में खुशियां देगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक का धन का खर्चा होगा, गुरु पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल : आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें