TheVoiceOfHind

आज (24-05-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक रहे सावधान, होगी हानि


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 24-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 24 मई 2024, संवत 2081, शालीवशान 1946, सूर्य उत्तरायण,  मास - ज्येष्ठ, पक्ष - कृष्ण,  तिथि - परेवा, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र- अनुराधा, वृश्चिक राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल..

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आठवें स्थान में चंद्रमा सर्दी से प्रभावित रहेंगे। जातक के मन का बिखराव होगा शिव पूजन करें, सफेद वस्तु का दान करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के गुरु चंद्रमा का योग गज केसरी योग बनाता है आज किया गया काम सफल होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा अपने लोगो से हानि होगी। जातक को दिया गया धन वापस नहीं होगा, सावधान रहे हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि चोट आदि का भय रहेगा। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन राहु के साथ मंगल ग्रह स्थिति से आपसी तनाव रहेगा। जातक के काम में बाधा उत्पन्न करेगा, सूर्य को जल अर्पित करें गायत्री मंत्र का जाप करें सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा गौ सेवा करें, हरा चारा देना शुभ रहेगा रुका हुआ काम बनेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में सूर्य गुरु शुक्र ग्रह स्थिति से स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहें शिव पूजन विधि पीला वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन नीच का चंद्रमा मन का चंचल होना। जातक के बिखराव में तनाव रहेगा, शिव पूजन करें दूध से लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में सूर्य सभी अवरोधक को दूर कर रुका हुआ काम बनेगा। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में मंगल भाईयो से लाभ होगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन लग्न में स्थित शनि ग्रह धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करने से लाभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को नए काम करने से लाभ होगा, राजनीति में सफलता मिलेगी।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें