TheVoiceOfHind

आज (29-05-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक करें शिव पूजन होगी बाधा दूर


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 29-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 29 मई 2024, संवत 2081, शालीवशान 1946, सूर्य उत्तरायण,  मास - ज्येष्ठ, पक्ष - कृष्ण, तिथि - छठी, दिन - बुधवार, नक्षत्र - श्रवण, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल..

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा में उन्नति होगी, पुराने काम बनेगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन नौकरी में प्रगति होगी। जातक के जीवन में अचानक परिवर्तन होगा, रुका हुआ काम बनेगा सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें काले तिल का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन चोट आदि का भय रहेगा। जातक सावधान रहे, सफेद चंदन से शिव पूजन करें। 

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में भय रहेगा। जातक को अपने लोगो से हानि होगी, सावधान रहें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक को नौकरी में रुकावट पैदा होगा, काले तिल से शिव पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहू राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से प्रगति होगी नौकरी में प्रमोशन होगा,हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से विचारो में बिखराव तनाव रहेगा। जातक के परिवार में बिखराव होगा सोचा हुआ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे  बचकर रहें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा गुरु पूजन करें,काले तिल का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन लग्न में शनि ग्रह स्थिति से सभी काम धीमी गति से होगा। जातक काले तिल गुड़ से शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में बिखराव होगा,सोचा हुआ काम में बाधा उत्पन्न करेगा शिव पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें