TheVoiceOfHind

आज (9-08-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक को लक्ष्मी नारायण योग से लाभ होगा


सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 29 मिनट पर, मास - श्रवण, पक्ष - शुक्ल, तिथि - पंचमी रात 12 बजे तक


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 9-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: जानें नाग पंचमी का महत्व और शुभ मुहूर्त, ऐसे करें भगवान शिव और नाग देवता की पूजा

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 9 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 29 मिनट पर, मास - श्रवण, पक्ष - शुक्ल, तिथि - पंचमी रात 12 बजे तक, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - हस्त नक्षत्र रात 12 बजकर 59 मिनट तक, कन्या राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, काले तिल से शिव पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लक्ष्मी नारायण योग से प्रभावित होकर लाभ ही लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में खुशियां मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, तामा पात्र से सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनों से भय रहेगा। जातक सावधान होकर रहे, दिया गया धन वापस नहीं होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से अधिक लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी स्वभाव से सफलता मिलेगी। जातक को राजनीति से लाभ होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे राहु भाईयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्व ग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक के नौकरी में सुधार होगा, काले तिल से शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आपसी सहमति से किया गया काम सफल होगा। जातक शिव पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें