आज का राशिफल (30-01-2025): गाय की सेवा से परिवार में मिलेगी खुशियां
सभी अवरोधक को समाप्त कर सफलता हासिल होगी। जातक को मुकदमा आदि में विजय प्राप्त होगी, किष्किंधा कांड का पाठ करें।
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 30-01-2025 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
Read More: 'Pushpa-2' का मजा अब OTT पर भी देखने को मिलेगा
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 30 जनवरी 2025, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 45 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - परेवा दिन में 4 बजकर 11 मिनट तक, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - श्रवण नक्षत्र दिन में 7 बजकर 16 मिनट तक, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रशासनिक अधिकारी को विशेष जिम्मेदारी करनी होगी। जातक सावधान रहें, न्याय संगत काम करें, सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्य शाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे, चंदन मिश्रित जल से शिव का अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जातक को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रिसर्च करने वाले को सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प डालकर जल में सूर्य को जल दे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन एकाउंट प्रोफेसर वर्ग को विशेष लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन यात्रा में जाने का अवसर मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को यात्रा देशान्तर का अवसर मिलेगा, गुरु पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव को अभिषेक करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन टेक्निकल एजुकेशन से लाभ होगा। जातक गुरु गीता का पाठ करें, लाल पुष्प डालकर जल में प्रवाहित करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त कर सफलता हासिल होगी। जातक को मुकदमा आदि में विजय प्राप्त होगी, किष्किंधा कांड का पाठ करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक की नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, तिल डालकर जल में पीपल वृक्ष पर चढ़ाए।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भूमि वाहन का सुख प्राप्त होगा। जातक का रचनात्मक कार्य फलीभूत होगा, महिला सहयोगी से लाभ होगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।