TheVoiceOfHind

13 वर्षीय Alexa Girl की समझदारी के आनंद महिंद्रा हुए फैन, दिया जॉब ऑफर


आपको बताते चले कि देश के दिग्गज कारोबारी और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर काफी सक्रिय रहते हैं,


Alexa Girl : इन दिनों उत्तर प्रदेश के बस्ती शहर की रहने वाली Alexa Girl काफी चर्चे में है उसकी वजह है महिंद्रा ग्रुप के चैयरमैन आनंद महिंद्रा क्योंकि आनंद महिंद्रा ने 13 वर्षीय Alexa Girl को नौकरी का ऑफर दिया है। 

आखिर क्या था पोस्ट

आपको बताते चले कि देश के दिग्गज कारोबारी और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर काफी सक्रिय रहते हैं, वह लोगों से जुड़ने के लिए तरह-तरह की पोस्‍ट भी शेयर करते हैं। वहीं आनंद महिंद्रा की पोस्ट की वजह से काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है। वहीं एक और मजेदार पोस्ट के चलते है आनंद महिंद्रा एक फिर से सुर्खियों में आए हैं। बतादे कि आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स पोस्ट में शनिवार को उस लड़की को नौकरी की पेशकश की, जिसने ‘एलेक्सा’ (Alexa) की मदद लेकर खुद को और अपनी छोटी बहन को बंदर के हमले से बचाया था। आनंद महिंद्रा ने लिखा- इस घटना से हमें समझ आता है कि कैसे टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल इंसानों की मदद के लिए किया जा सकता है।

जानें क्यों Alexa Girl हुई फैमस 

यूपी के बस्ती शहर की रहने वाली एक 13 वर्षीय लड़की जिसे अब लोग Alexa Girl के नाम से जानते है वह इस फैमस हुई है क्योंकि उसने खुद को और अपनी छोटी बहन को टेक्नोलॉजी की मदद से बचाया था। बतादे कि उस बच्ची ने अमेजन के वर्चुअल वॉइस असिस्टेंट डिवाइस एलेक्सा (Alexa) की मदद से हमलावर बंदर को भगा दिया था। बल्कि अपनी सूझ-बूझ से 15 महीने की बच्ची को भी बचाया, वहीं उसके इस वीडियों को देख कर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अब उसके हौसले का सम्मान करते हुए लड़की को जॉब ऑफर कर दिया है।

जानें बच्ची के साहस की कहानी


बस्ती के रहने वाली 13 वर्षीय बच्ची जो अब Alexa Girl के नाम से फैमस हुई है असल में उसके घर में बंदर घुस आया था। इसके बाद उस लड़की ने धैर्य और साहस का परिचय देते हुए एलेक्सा को कुत्ते की आवाज निकालने का निर्देश दिया था। उसकी यह ट्रिक आखिरकार काम आ गई थी और कुत्ते की आवाज सुनकर बंदर भाग गया। वहीं बच्ची के साहस की कहानी जानकर आनंद महिंद्रा ने लिखा कि आज के युग का महत्वपूर्ण सवाल यह है कि हम टेक्नोलॉजी के गुलाम बनेंगे या मालिक... इस बच्ची की स्टोरी से हमें पता चलता है कि टेक्नोलॉजी को कैसे इंसानों की मदद के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बच्ची की सोचने की क्षमता कमाल की है।

महिंद्रा ग्रुप में बच्ची को नौकरी का ऑफर



बच्ची की साहस को देखकर रिएक्शन देते हुए आनंद महिंद्रा ने एक्स हैंडल पर लिखा- “हमारे युग का प्रमुख प्रश्न यह है कि क्या हम टेक्नोलॉजी के गुलाम बनेंगे या स्वामी। इस युवा लड़की की कहानी यह दिलासा देती है कि टेक्नोलॉजी हमेशा ह्यूमन टैलेंट को बढ़ावा देने वाली रहेगी। उसकी त्वरित सोच असाधारण थी, लड़की ने पूरी तरह से अप्रत्याशित दुनिया में नेतृत्व की क्षमता दिखाई है। अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, अगर वह कभी कॉर्पोरेट जगत में काम करने का फैसला करती है तो मुझे उम्मीद है कि महिंद्रा राइज में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे!!”

सोशल मीडिया पर आई लोगों की प्रतिक्रियाएं 



वहीं आनंद महिंद्रा के द्वारा शेयर किए गए प्रतिक्रियाएं और जॉब ऑफर के बाद कई यूजर की कई तरह की प्रक्रिया आई हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि यदि हम अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर सकें तो कई सारी बुरी घटनाएं टाल सकते हैं। हमें स्थिति के हिसाब से फैसले लेने चाहिए। इसके साथ ही दूसरे अन्य यूजर ने लिखा कि इस बच्ची की बहादुरी को सलाम, एक अन्य यूजर ने लिखा कि हम हमेशा ही टेक्नोलॉजी के मालिक रहेंगे।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें