TheVoiceOfHind

बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, मुंबई पुलिस ने लोगों से की अपील


बृहन्मुंबई नगर निगम यानि की(बीएमसी) ने गुरुवार को शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।


Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश ने चारों तरफ तबाही मचा दी वहीं भारी बारिश के चलते आम जीवन प्रभावित हुआ है जिसके बाद बीएमसी ने शहर के सभी स्कूल-कॉलेज में छुट्टी का ऐलान किया है। इतना ही नहीं बिगड़ते मौसम को देखते हुए मुंबई पुलिस ने लोगों को घरों में रहने की अपील की है।

आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

बतादें कि मुंबई में बिगड़ते मौसम को लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद बृहन्मुंबई नगर निगम यानि की(बीएमसी) ने गुरुवार को शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। इसके साथ ही मौसम विभाग की चेतावनी के बाद बीएमसी ने अभिभावकों को आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह भी किया है। गुरुवार को सुबह 4 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच मुंबई के कई इलाकों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। वहीं मुंबई पुलिस ने कहा कि मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मुंबई की आम जनता से अपील करने के साथ ही पुलिस के किसी भी तरह की इमरजेंसी की स्थिति में लोगों से अपील की है कि वो डायल 100 और डायल 112 संपर्क करें।

जानें कहा कितनी हुई बारिश

आईएमडी ने बताया कि इस दौरान अंधेरी के मालपा डोंगरी इलाके में सबसे ज्यादा 157 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद पवई के पासपोली में 155 मिमी और डिंडोशी में 154 मिमी बारिश दर्ज की गई।इस वजह से शहर के कई रेलवे ट्रैक भी पानी से लबालब भरे हैं।

भारी बारिश के चलते पुणे के कई रिहायशी इलाके में पानी भर गया। गुरुवार (25 जुलाई 2024) को लगभग 70 लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। इस बारीश में पुणे की कई रिहायशी कॉलोनियां डूब चुकी है। लगातार बारिश के कारण विहार और मोदक सागर झीलें उफान पर हैं। महानगर को पीने योग्य पानी उपलब्ध कराने वाले सात जलाशयों में से चार अब उफान पर हैं। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में सुबह आठ बजे से शहर और उपनगरों में मध्यम से भारी वर्षा और कुछ जगहों पर अत्याधिक बारिश होने की संभावना जताई है।मीठी नदी का जलस्तर 2.5 मीटर तक बढ़ गया है, जबकि इसका खतरे का निशान 4.2 मीटर है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने दिए निर्देश

भारी बारिश से लोगों को बचाने के लिए सेना को सड़क पर उतरना पड़ा, इसके साथ ही बाढ़ के पानी से बुरी तरह प्रभावित सिंहगढ़ रोड इलाके में लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सेना की दो टुकड़ियों को तैनात किया गया है,जरूरत पड़ने पर सेना लोगों को एयरलिफ्ट भी करेगी।

the voice of hind- बारिश से पानी-पानी हुई मुंबई, IMD  ने जारी किया रेड अलर्ट, मुंबई पुलिस ने लोगों से की अपील

इसके अलवा भी राहत अभियान के लिए एनडीआरएफ, दमकल विभाग और शहर की अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है। बताते चले कि महाराष्ट्र के तटीय कोंकण क्षेत्र में आईएमडी ने रत्नागिरी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सिंधुदुर्ग जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें