TheVoiceOfHind

बजट 2024 : जानें वित्तमंत्री की साड़ी का राज, और 2024-25 का जारी बजट


वित्तमंत्री सीतारमण ने आज यानि गुरुवार को 2024-25 का अंतरिम बजट संसद में पेश किया है। वहीं अंतरिम बजट करने के की वित्त मंत्री ने अपनी परंपरा जारी रखी है


बजट 2024 : वित्तमंत्री सीतारमण ने आज यानि गुरुवार को 2024-25 का अंतरिम बजट संसद में पेश किया है। वहीं अंतरिम बजट करने के की वित्त मंत्री ने अपनी परंपरा जारी रखी है जैसा कि सभी जानते है कि सीतारमण हर बजट पेश करने के दौरान अपने पहनावे से बजट की सूचना दे देती है, ऐसा ही कुछ उन्होंने इस बार भी किया है। वित्त मंत्री ने बजट पेश करने के खास दिन में खास रंग की साड़ी पहनी है, क्योंकि बजट के दौरान पहनी गई उनकी हर साड़ी काफी चर्चें में रहती है।

जानें वित्त मंत्री की साड़ी ने क्या दिया मैसेज 

बतादें कि लोकसभा चुनाव के साथ इस साल के बजट पेश करने में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज खास नीले रंग की साड़ी पहनकर साल 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करने के लिए संसद भवन पहुंची थीं, उनकी खास ब्लू कलर की साड़ी पर क्रीम कलर का बॉर्डर था साथ ही क्रीम कलर का ही मैचिंग ब्लाउज पहनी थी, इसके साथ ही उन्होंने क्रीम कलर का शॉल लिया हुआ था। इस ब्लू कलर की साड़ी का धार्मिक महत्व है।

क्योंकि नीला रंग संचार, ज्ञान और शांति को दर्शाता है, इसके अलावा फेंगशुई में नीले रंग को प्रगति और सकारात्मक परिवर्तन का रंग बताया गया है। यह घर के सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ कराता है, चिंता से मुक्ति देता है और आर्थिक व बौद्धिक प्रगति प्रदान करता है। इतना ही नहीं नीला रंग पानी की ही तरह चंचल, गतिमान और जीवनदायिनी शक्ति प्रदान करता है। धर्म शास्त्रों में नीला रंग बल, पौरुष और वीरता का प्रतीक माना जाता है।

जानें वित्तमंत्री सीतारमण ने क्या दिया है बजट

1- पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ, 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे।
2-  4 करोड़ किसानों को पीएम फसल योजना का लाभ मिला है। 
3- इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं।
4- 1 करोड़ टैक्स पेयर्स को मिलेगा फायदा।
5- कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाएगा।
6- यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा।
7- प्रधानमंत्री आवास योजना में दो करोड़ घर और बनेंगे।
8- प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे।
9- हर महीने 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
10- तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे।
11- 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा।
12- महिलाओं की उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी।
13- देश में 1000 से ज्‍यादा नए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया गया।
14- तीन नए रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे।
15- चार करोड़ किसानों को फसल बीमा का फायदा मिला।
16- सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण होगा।
17- आयुष्मान भारत का फायदा अब सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स को मिलेगा।
18- सरकार 3 करोड़ मकानों के लक्ष्य के करीब।
19- अगले 5 सालों में दो करोड़ अतिरिक्त मकानों का निर्माण कार्य शुरू।
20- हम गरीबों को सशक्त करने में विश्वास करते हैं। सरकार की योजनाओं से गरीबी कम हुई है।
21- किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसान सम्मान योजना के तहत वित्तीय सहायता दी जाती है। किसानों को कई तरह का समर्थन दिया जा रहा है।
22- युवाओं को सशक्त कर रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव हुआ है। बच्चों के विकास के लिए अच्छी शिक्षा दे रहे हैं।
23- सबका साथ, सबका विकास मंत्र के साथ सरकार ने चुनौतियों पर काबू पाया और अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिली- वित्तमंत्री।
24- 11.8 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला है।
25- 4 करोड़ से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना का फायदा मिला है। पीएम किसान संपदा योजना से 38 लाख किसान हुए लाभान्वित। 
26- 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य।
27- लक्ष्यद्वीप के विकास के लिए खास योजनाएं।
28- 3 करोड़ महीलाएं लखपति दीदी बनेंगी। 

खास आपके लिए

बड़ी खबरें