कांग्रेस की माकन ने अरविंद सरकार पर लगाया करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप
आप सरकार पर कई आरोप भी लगाते हुए माकन ने कहा- अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 382 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार किया हैं।
_11zon.webp)
Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में जल्द ही चुनाव होने वाले है, वहीं सभी पार्टियां चुनावी मैदान में अपनी तैयारी के साथ उतर चुकी हैं। वहीं सभी पार्टी जनता के साथ वादे तो कर रही है इसके साथ ही पक्ष विपक्ष की पोल भी खोलती नजर आ रही हैं। वहीं इसी सियासी घमासान के बीच अजय माकन भी 18 दिन बाद दिल्ली की चुनावी मैदान में उतर गए हैं।
अरविंद की सरकार पर कांग्रेस का वार
आपको बतादें कि अजय माकन चुनावी सियासत में उतरते ही मीडिया से बातचीत करें, इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल की आप सरकार पर कई आरोप भी लगाते हुए माकन ने कहा- अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 382 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार किया हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा- अस्पताल बनाने में देरी कर केजरीवाल सरकार ने यह भ्रष्टाचार किया। आपको बताते चले दिल्ली के चुनावी मैदान में 18 दिन बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय माकन की वापसी हो गई है। वहीं अपनी वापसी के साथ ही माकन ने आज यानी की बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेस भी की अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाएं।
स्वास्थ्य विभाग में अरविंद केजरीवाल ने किया घोटाला
आम पार्टी पर आरोप लगाते हुए माकन ने कहा - दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के दौरान केंद्र से मिले पैसे का सही तरीके से उपयोग नहीं किया और उन पैसों को वाजिब कारणों के लिए खर्च नहीं किया। इसके साथ ही माकन का आरोप है कि केजरीवाल सरकार ने महामारी के दौरान मिले धन को जनता की भलाई में सही तरीके से नहीं लगाया और अब वह उन पैसों को केंद्र सरकार को वापस करने का वक्त आ गया है।
Read More: Go First अब नहीं भर सकेंगी उड़ान, संपत्ति बेचने की आई नौबत
इसके साथ ही पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय माकन ने कहा - दिल्ली को लेकर जो कैग की रिपोर्ट आई है, उसमें एक रिपोर्ट काफी गंभीर है। यह रिपोर्ट इंगित करती है कि राष्ट्रीय राजधानी में 382 करोड़ रुपए का हेल्थ स्कैम हुआ है। वहीं दिल्ली अस्पताल को लेकर माकन की मानें तों दिल्ली में 3 अस्पताल कांग्रेस के शासन में बनना शुरू हुआ था, लेकिन केजरीवाल सरकार में इसके निर्माण में लगातार देरी हुई, जिसके कारण टेंडर का पैसा बढ़ता गया। केजरीवाल सरकार को बताना चाहिए आखिर यह भ्रष्टाचार कैसे हुआ? इंदिरा गांधी अस्पताल, बुरारी अस्पताल और मौलाना आजाद दंत अस्पताल के निर्माण में भ्रष्टाचार किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा 314 करोड़ रुपए इंदिरा गांधी अस्पताल के निर्माण में टेंडर से ज्यादा पैसे लगाए गए।
अरविंद केजरीवाल को लौटानी होगी रकम
वहीं मीडिया से बात करते हुए माकन ने कहा- “दिल्ली में कोविड-19 के दौरान केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार को काफी आर्थिक मदद दी थी, लेकिन उस मदद का इस्तेमाल सही दिशा में नहीं किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इन पैसों को केंद्र को लौटाना चाहिए, क्योंकि इन पैसों का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हुआ।” माकन ने केजरीवाल से यह भी पूछा कि जब दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी आई थी, तब दिल्ली सरकार ने अस्पतालों में बिस्तरों की व्यवस्था क्यों नहीं की और मेडिकल सुविधाओं को क्यों नहीं बढ़ाया।
AAP के पाप- माकन
माकन ने कहा कि आप के पाप नाम से हम लगातार कैंपेन चला रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने इन कैग रिपोर्ट्स को विधानसभा के पटल पर नहीं रखते हैं, जो उनकी मंशा को भी बता रही है, चोर की दाढ़ी में तिनका होता है। आज मैं सबके सामने 'AAP के पाप' की पहली कड़ी रखना चाहता हूं। दिल्ली में एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपनी पार्टी इसलिए बनाई थी, ताकि वो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ सकें। उस जमाने में केजरीवाल CAG रिपोर्ट के आधार पर ही कांग्रेस पर आरोप लगाते थे। इस वक्त CAG की 14 ऐसी रिपोर्ट हैं, जिसमें केजरीवाल सरकार के ऊपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं, लेकिन अब वो रिपोर्ट सामने नहीं आ रहीं। ऐसे में हम केजरीवाल जी से पूछना चाहते हैं कि इस रिपोर्ट में हेल्थ से जुड़े मामले में 382 करोड़ का घोटाला कैसे है?