दिल्ली विधानसभा 2025 की तैयारी, कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी
आइये एक नजर कांग्रेस के उम्मीदवारों पर डालते हैं। बताते चले कि दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, और 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।
Delhi Congress Candidate List: दिल्ली विधानसभा चुनाव होने की तारीख सामने आ गई हैं, वहीं चुनाव के लिए सभी पार्टियां मैदान में अपने-अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने भी लगी हैं। इसी बीच कांग्रेस की भी तीसरी लिस्ट सामने आ गई हैं। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने 16 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया हैं। तो आइये एक नजर कांग्रेस के उम्मीदवारों पर डालते हैं। बताते चले कि दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा, और 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।
मैदान में पार्टियों का चुनावी घमासान
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 फरवरी के शुरूआत में होने वाला हैं वहीं आप पार्टी के नेता और दिल्ली पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल चुनावी तैयारियों के साथ ही दिल्ली की सभी जनता से कई खास वादें भी करते नजर आ रहें। इसी बीच चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली में पीएम नरेंन्द्र मोदी ने भी दिल्ली वासियों से कई वादें किए साथ ही देश के उज्जवल भविष्य के लिए कई प्लान भी देश के नव युवाओं के साथ मिलकर बनाएं, इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी के कई बातों और वादों का जनता के सामने खुलासा करते हुए सच का पर्दा उठाया। वहीं अब कांग्रेस पार्टी भी अपने वादों के साथ चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट भी जारी कर दी हैं। इससे तो साफ पता चलता हैं कि चुनावी टक्कर मैदान में काफी तेज हैं।
Read More: जम्मू कश्मीर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए खुली प्राकृतिक गुफा
कांग्रेस की कड़ी तैयारी
आपको बताते चले कांग्रेस ने पहली दो कैंडिडेट लिस्ट में कुल 47 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था। इसके बाद अब तीसरी लिस्ट में 16 और कैंडिडेट्स को चुनावी मैदान में उतार दिया है। ऐसे में देखा जाएं तो कांग्रेस ने अब तक दिल्ली में कुल 63 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतार दिया हैं। वहीं कयास भी लगाया जा रहा हैं कि अगली लिस्ट जल्द ही जारी होने वाली हैं। बता दें कि 70 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 63 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
जानें कहां से कौन उम्मीदवार
- कांग्रेस ने गोकुलपुर सीट पर उम्मीदवार बदल कर ईश्वर बागड़ी को टिकट दिया गया है
- कांग्रेस ने मुंडका सीट पर धर्म पाल लाकड़ा को टिकट दिया है।
- किरारी से राजेश गुप्ता को टिकट दिया हैं।
- मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह को टिकट दिया हैं।
- पटेल नगर (अजा) से कृष्णा तीरथ को टिकट दिया हैं।
- हरि नगर से प्रेम शर्मा को टिकट दिया हैं।
- जनकपुरी से हरबनी कौर को उम्मीदवार बनाया है।
- विकासपुरी से जीतेंद्र सोलंकी को टिकट दिया हैं।
- नजफगढ़ से सुष्मा याद को टिकट दिया हैं।
- पालम से मांगे राम को टिकट दिया हैं।
- आरके पुरम से विशेष टोकस के नाम का ऐलान किया गया है।
- ओखला सीट पर अरीबा खान को कांग्रेस कैंडिडेट बनाया गया है।
- विश्वास नगर से राजीव चौधरी को टिकट दिया हैं।
- गांधी नगर से कमल अरोड़ा को टिकट दिया हैं।
- शाहदरा से जगजीत सिंह को टिकट दिया हैं।
- घोंडा से भीष्म शर्मा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।
कांग्रेस ने बदला उम्मीदवार
कांग्रेस ने गोकुलपुर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। प्रमोद कुमार जयंत की जगह अब ईश्वर बागड़ी को नया उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ को पटेल नगर से टिकट मिला है। इसके अलावा कांग्रेस ने मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्र ओखला सीट से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद की बेटी अरीबा खान को टिकट दिया गया है। कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में दो महिलाओं को मौका दिया गया है।
-
Tags :
- desh
- politics
- The Voice Of Hind