TheVoiceOfHind

आज (11-01-2024) का राशिफल, जानें किस राशि का रुका हुआ काम बनेगा


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 11-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 11-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेश जानकारी आचार्य आर. एन. मिश्र के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 11 जनवरी 2024, दिन- बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास-पौष, पक्ष-कृष्ण, तिथि-अमावस्या, सुर्योदय 6 बजकर 53 मिनट, नक्षत्र पूर्वा आषाढ़ का राशिफल है। आज जानेंगे राशिफल के और सभी ग्रहो के जातक के बारें में विशेष जानकारी...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातक के लिए आज का दिन खुशियों से भरा होगा, रुका हुआ काम बनेगा, साथ ही नौकरी व्यापार में प्रगति होगी।

वृष राशि 

वृष राशि वाले जातक के लिए आज का दिन परिवार में तनाव, हठी स्वभाव के कारण कर्म करने पर विश्वास रखने वाले को परेशानी का सामना करना होगा।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले जातक के लिए आज का दिन आत्म चिंतन का दिन होगा। सोच विचार कर किया हुआ काम सफल होगा।

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातक के लिए आज का दिन सफलता पूर्वक जीवन जीने का योग बन रहा है इसके साथ ही शुभ काम करे धर्म में आस्था रखे विजय ही विजय होगा।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातक को आज के दिन स्वास्थ के प्रति सावधान रहे खान-पान का विशेष ध्यान रखे।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले जातक आज के दिन भी स्वास्थ के प्रति जागरूक रहे, पेट संबंधी परेशानी हो सकती है गाय गुरु सेवा पूजन दान से लाभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातक के लिए आज का दिन धन धान्य से पूर्ण विजय कारक होगा रुका हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातक के लिए विलासी जीवन में धन का खर्च रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक के लिए आज आत्म चिंतन का दिन है मन आत्मा में लीन रहेगा अंतर मुखी हो कर लाभ ले सकते है।

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातक के लिए आज का दिन पराक्रमी होगा, अपने ज़िद के कारण हानि भी कर सकते है शिव पूजन से लाभ होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातक के लिए आज दिन न्याय कारी काम कराएगा सिस्टम से जीना चाहते है उसी में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक के लिए आज का दिन येन केन प्रकार अपना काम बनना, उसी में अपना शान मानकर जीना चाहते है।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश आज के ग्रहों के आधार पर किया गया है जो कामन होता है। अगर किसी जातक को राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करानी हो तो 9415126330 ,6386254344 आचार्य आर. एन. मिश्र से संपर्क करें।


खास आपके लिए

बड़ी खबरें