आज (11-02-2024) का राशिफल, इन राशियों के लिए आज का दिन रहेगा बलवान
सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 11-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं...
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 11-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 11 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - शुक्ल, तिथि - द्वितीय, नक्षत्र - शतभिषा, दिन - रविवार, राशि - कुंभ में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय धर्म परायण होगा। माता पिता को सर्दी का प्रभाव रहेगा, जातक सावधान रहे, शिव पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातक के लिए आज का दिन स्वास्थ में बाधा, विचारो में बिखराव रहेगा। धन का खर्चा होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्योदय कराएगा, जातक का धीमी गति से काम होगा। शनि चंद्रमा का योग बहुत शुभ रहेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक के लिए आज दिन स्वास्थ हानि सर्दी के कारण होगा। जातक सावधान रहे, शिव पूजन करें, साथ ही तिल का दान करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पराक्रमी रहेगा। छठे भाव में मंगल विजय प्राप्त करेगें। जातक का रुका काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो लोगो से सावधान रहे। जातक का दिया गया धन वापस नहीं आएगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन राजनीति से लाभ होगा। जातक के मन में अशांति होगा, सफेद वस्तु का दान करें, शिव पूजन करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन परिवार में प्रगति होगा। जातक को अचानक धन लाभ होगा हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय धर्म परायण होगा। जातक को पेट संबंधी परेशानी का सामना करना होगा, काले तिल के दान से राहु ग्रह शांत होगे।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातको के लिए आज दिन उत्तेजना के साथ रहेगा। जातक के परिवार में किसी कारण वश लड़ाई झगडे होने के कारण परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बलवान रहेगा, धन का अचानक योग बन सकता है, रुका काम बनेगा।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव देगा, जातक गुरु पूजन करें, पीला वस्त्र का दान करें।