आज (15-02-2024) का राशिफल, तिल का उपयोग इन राशियों के लिए होगा लाभकारी
सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 15-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं...

आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 15-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 15 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - शुक्ल, तिथि - छठी, नक्षत्र - अश्विनी, दिन - गुरुवार, चंद्रमा कर्क राशि में रहेगा, जाने अपना राशि फल, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय बहुत सुंदर होगा, जातक की राशि में गुरु के साथ चंद्रमा का होना गजकेशरी योग बनाता है। आज का किया गया काम सफल होगा गुरु पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्यशाली है, नए काम का शुरुआत होगी। शुभ समाचार का मिलना रुका हुआ काम बनेगा, जातक सफेद वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन कष्ट कारी है, जातक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे, हरा चारा गौ को दे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक पीले वस्त्र का दान गुरु पूजन करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातको को आज के दिन पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक गुरु पूजन करें, गौ सेवा, पीला वस्तु का दान करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पराक्रमी होगा। जातक को राजनीति में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, जातक सूर्य नारायण को जल दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा। तीसरे स्थान में मंगल विजय कारक ग्रह है, रुका काम बनेगा हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। शिक्षा में वृद्धि होगी, नोकरी में प्रमोशन होगा, व्यापार में लाभ होगा, जातक तिल दान करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन टेक्निकल शिक्षा में रहने वाले को लाभ होगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन परिवार में खुशियां लेकर आयेगा। जातक तिल का दान, तिल का सेवन, सूर्य नमस्कार जल दान करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव के कारण मन का भटकाव रहेगा। जातक धर्म परायण होकर रहे शिक्षा विभाग में प्रगति होगी।