TheVoiceOfHind

आज (17-04-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों को नौकरी, व्यापार में होगा लाभ


हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 17-04-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 17 अप्रैल 2024, संवत 2081, शालीवाहन 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - चैत्र, पक्ष - शुक्ल, तिथि - नवमी, दिन - बुधवार, नक्षत्र - अश्लेषा, कर्क राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, स्त्री से लाभ रहेगा शिव पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में प्रखरता रहेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें काले तिल का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव होगा। जातक सर्दी से बचे चोट आदि का भय रहेगा, सावधान रहे शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्य शाली रहेगा। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में गुरु पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से हानि होगी। जातक सावधान रहे दिया गया धन वापस नहीं होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा स्वास्थ्य संबंधी हानि होगी। जातक सावधान रहे सर्दी से बचे शिव पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहू राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, काला कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन न्याय के देवता शनि ग्रह अपने घर में धीमी गति से प्रगति होगी। जातक पीपल के पास दीप दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें शुभ होगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें