TheVoiceOfHind

आज (2-03-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक रहे सावधान चोट-चपेट का रहेगा डर


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम...


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 2-03-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 2 मार्च 2024, संवत 2080, शालीवशान 1945, सूर्य उत्तरायण, मास - फाल्गुन, पक्ष - कृष्ण, तिथि - छठी, दिन - शनिवार, नक्षत्र - विशाखा, तुला राशि में चंद्रमा में रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि 

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, परिवार में प्रगति होगी। नए काम की शुरुआत होगी, जातक गुरु पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन खुशियों से भरा होगा। जातक धन धान्य समृद्धि करेंगे, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन चोट चपेट का भय रहेगा। जातक सावधान होकर रहे, शिव पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक सफेद वस्तु को धारण करे, शिव पूजन करें, माता द्वारा लाभ होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी बधाओं को दूर करेगा। जातक को राजनीति में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन योजना बनाने में बीत जायेगा। मन का बिखराव रहेगा, जातक कला वस्त्र का दान करें, कुत्ता को रोटी दे।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विजय कारक होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी व्यापार में वृद्धि प्रमोसन होगी, जातक गाय की सेवा करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा। तीसरे स्थान में मंगल विजय कारक ग्रह है, रुका काम बनेगा भाईयो से लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन सोचा हुआ काम बनेगा। जातक को शिक्षा में लाभ होगा, पांचवे भाव में गुरु है सब ठीक होगा। जातक गुरु का दान पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ होगा। मंगल शुक्र साथ में राजयोग कारक है जिसके चलते नया कम होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शनि ग्रह सूर्य के साथ विरोधी वर्ग से लाभ होगा। परंतु धीमी गति से प्रगति होगी, जातक तिल का दान करें।

मीन राशि 

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बाधा युक्त रहेगा। जातक मछली का जीव दान करें, जल में प्रवाहित करें शिव पूजन करें।
आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा।
विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें