TheVoiceOfHind

आज (21-03-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहे सावधान


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 21-03-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 21 मार्च 2024, संवत 2080, शालीवशान 1945, सूर्य उत्तरायण, मास - फाल्गुन, पक्ष - शुक्ल,  तिथि - द्वादशी, दिन - गुरूवार, नक्षत्र - अश्लेषा, कर्क राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि 

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय लग्नेश मंगल पराक्रम भाव में स्थित शुक्र शनि के साथ परिवार में प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे शिक्षा से लाभ होगा।

वृष राशि 

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धन का खर्च होगा, जातक का रुका हुआ काम बनेगा। सफेद वस्त्र को धारण करें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन कर्म में बदलाव आएगा, इसके अलावा अन्य जगह से आय का साधन बनेगा।

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक गौ सेवा करें सफेद वस्तु का दान करें शिव का पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में सूर्य राहू ग्रहण योग से स्वास्थ्य हानि होगी, जातक सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें भाव में गुरु से पेट संबंधी परेशानी होगी, जातक पीला वस्तु का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में प्रखरता नया काम करने से लाभ होगा, जातक का रुका हुआ काम बनेगा सफेद वस्तु को जल के साथ दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, जातक को राजनीति से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा, तीसरे स्थान में मंगल भाईयो से लाभ होगा तिल दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से भय रहेगा, जातक सावधान होकर रहे काला कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा, जातक काला कोयला को जल में प्रवाहित करें तिल दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन सर्दी से बचे शिव का पूजन करें नए काम से लाभ रहेगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें