TheVoiceOfHind

आज (23-01-2024) का राशिफल, इन राशि का दिन आज होगा खुशियों से भरा..


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 23-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं।


आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 23-01-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 23 जनवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत  2080, शालीवाहन 1945, मास - पौष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - त्रयोदशी, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - आद्रा जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन खुशियों का रहेगा, परिवार में प्रगति के साथ शुभ काम में धन का खर्च होगा।

वृष राशि 

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ में सुधार पराक्रमी स्वभाव से सफलता मिलेगी, जातक को सफेद वस्तु से हानि हो सकती है।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन कष्ट कारी होगा, जातक को सर्दी का प्रभाव रहेगा, सावधान रहे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव मन में अशान्ति शत्रु वर्ग का प्रभाव रहेगा, कठिन प्रयास से जातक को सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन सफलता दायक होगा, छठे भाव में सूर्य सभी बाधा को नष्ट कर देगा जातक गायत्री जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन माता को कष्ट पेट से विकार हो सकता है, गुरु गाय का पूजन करें लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पराक्रमी होगा, तीसरे स्थान में मंगल जातक को विजय दिलाएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बाधा युक्त रहेगा, हठी स्वभाव के कारण नुकसान होगा हनुमान जी का पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, भूमि संबंधी लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आत्म कारक होगा साधना आदि करने से लाभ होगा तिल दान सेवन से जातक को लाभ होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन बहुत ही लाभकारी रहेगा, परिवार में प्रगति होगी मन में शांति रहेगा। जातक पीपल में जल दान करें दीप दान करें।

मीन राशि 

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को भूमि संबंधी लाभ होगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश आज के गोचर से किया गया है जो कामन होता है अगर किसी को अपनी राशि और कुण्डली से जूड़ी विशेष जानकारी लेनी है तो राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें