TheVoiceOfHind

आज (29-02-2024) का राशिफल, इन राशियों के जागेंगे भाग्य


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे...


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 29-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 29 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - फाल्गुन, पक्ष - कृष्ण, तिथि - पंचमी, नक्षत्र - चित्रा, दिन - बृहस्पति वार, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जाने अपना राशि फल, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि 

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन गुरु चंद्रमा का योग से गजकेशारी योग बनेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, धर्म में आस्था रखे। रुका हुआ काम बनेगा, शिव पूजन करें।

वृष राशि 

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्य भाव में शुक्र भाग्योदय कराएगा। परंतु जातक को अपनो से हानि होगी, सफेद वस्तु का दान करें, गौ सेवा करें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। अचानक लाभ होगा, रुका काम बनेगा, जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव होगा। सर्दी के कारण माता को कष्ट हो सकता है, जातक शिव का पूजन करें। सफेद वस्तु का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालो जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल शत्रु को पराजित कर के सफलता होगी। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सूर्य जल दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी, जातक सावधान रहे विचारो में उत्तेजना होगी। हनुमान पूजन से लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धन का लाभ होगा। जातक तिल दान करें, शिव पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में मंगल भाईयो को लाभ मिलेगा। जातक सोचा हुआ काम बिलंब से बनेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से लाभ होगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, परिवार में प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, तील दान करें, गुरु पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन परिवार में आपसी सहमति से लाभ होगा। तिल दान करें, सूर्य जल दान करें।

मीन राशि 

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य से हानि हो सकती है, जातक को सर्दी के कारण परेशानी आ सकती है, शिव का पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें