आज (4-02-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति रहे जागरूक
सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 4-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं....
![](https://api.thevoiceofhind.com/storage/uploads/images/df4340a2f4931daafeca84b9013f54cd.jpg)
आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 4-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 4 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - कृष्ण, तिथि - नवमी, दिन - रविवार, नक्षत्र - विशाखा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन कष्ट कारी रहेगा, जातक स्वस्थ के प्रति जागरूक रहे, शिव पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आपस में बिखराव तनाव रहेगा। जातक गौ सेवा सफेद वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक के लिए आज के दिन स्वास्थ में सुधार पराक्रमी होगा, धीमी गती से प्रगति होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातक के लिए आज का दिन पराक्रमी योग रहेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, तकनीकी शिक्षा विभाग में सफलता मिलेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन माता पिता के लिए स्वास्थ हानि पेट संबंधी हानि हो सकती है, जातक गौ गुरु की सेवा करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पराक्रमी होगा, तीसरे भाव में मंगल विजय कारक होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव मन का चंचलता होगी। जातक शिव पूजन करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय धर्म परायण होगा। केंद्र में शुभ ग्रह स्थिति से विशेष लाभ होगा, जातक का रुका काम बनेगा, हनुमान चालीसा पाठ करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पिता पुत्र में स्नेह होगा। जातक धर्म परायण काम देव गुरु पूजन करें, सूर्य नमस्कार जल दान करें, लाभ होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धीमी गति से प्रगति होगी। धर्म परायण काम करने से परिवार में प्रगति होगी, जातक पीपल में जल दान करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय धर्म परायण होगा। जातक की शुभ कामनाएं पूर्ण होगी शिक्षा विभाग में सफलता मिलेगी सोना धातु से लाभ होगा।