TheVoiceOfHind

आज (5-04-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक रहेंगे भाग्यशाली


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 5-04-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 5 अप्रैल 2024, संवत 2080, शालीवशान 1945, सूर्य उत्तरायण, मास - चैत्र, पक्ष - कृष्ण, तिथि - एकादशी, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - धनिष्ठा, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा, आपका सपना पूरा होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा हनुमान जी को भोग लगाएं।

वृष राशि 

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा, जातक के धन का खर्चा होना सफेद वस्तु का दान करें गौ सेवा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी, जातक सावधान रहें शिव पूजन करें सूर्य को जल अर्पित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन चोट आदि का भय रहेगा। जातक सावधान रहे काले तिल का दान करें।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा है जातक को अपनो से भय रहेगा, दिया गया धन वापस नहीं होगा।

कन्या राशि 

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, छठे स्थान में मंगल सभी बाधाओं को दूर करेगा। जातक को धन का लाभ होगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि नौकरी आदि में परेशानी आ सकती है। जातक सूर्य को तामा पात्र से जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तनाव गृषित रहेगा। जातक के शिक्षा में रुकावट पैदा करेगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, जातक को शिक्षा से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा पीला वस्तु को दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक को राजनीति से लाभ होगा शिव पूजन करें।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी। जातक कुत्ते को रोटी दे।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, जातक के परिवार में प्रगति होगी, पीला सरसो लेकर उतार कर बाहर फेंक दें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा, जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें