TheVoiceOfHind

कर्नाटक में गाय के साथ हैवानियत, सिर, पैर अलग कर गर्भ निकाल बछड़े के किए टुकड़े


कौन है इन हैवानियत का जिम्मेदार...क्यों इन हैवानों पर रोक कोई नहीं लगा पा रहा हैं।


कर्नाटक: कर्नाटक में जो गाय के साथ हैरान कर देने वाली ऐसी घटना हुई जिसे देखकर अब लगता है आखिर इस समाज को क्या हो गया हैं। आखिर ये हैवानियत लोगों में कहां से आ रही हैं। क्यों लोग बच्ची, औरत और अब तो गर्भवती गाय को भी शिकार बना रहे हैं। कौन है इन हैवानियत का जिम्मेदार...क्यों इन हैवानों पर रोक कोई नहीं लगा पा रहा हैं।

the voice of hind- कर्नाटक में गाय के साथ हैवानियत, सिर, पैर अलग कर गर्भ निकाल बछड़े के किए टुकड़े

Read More: अब आसान होगी बिना रिजर्वेशन की रेलवे यात्रा, 10 नई ट्रेनें शुरू

दिल दहला देने वाली हैवानियत

आपको बता दें कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक गर्भवती गाय के साथ ऐसी हैवानियत हुई है जिसे देखने और जानने वाले सभी का दिल दहल उठा हैं। बताते चले कि गर्भवती गाय को हैवान ने पहले सिर धड़ से अलग किया, फिर पैर काटा और पेट फाड़कर गाय का गर्भ निकाला फिर गर्भ से बछड़े के भ्रूण के टुकड़े-टुकड़े कर दिये। इतना ही नहीं उन बदमाश हैवान ने गाय का सिर ले गए और धड़ बुरी हालत में छोड़ कर चले गए।  

कर्नाटक में कई बार गाय बनी शिकार  

वहीं गाय के साथ हुई हैवान के बाद कर्नाटक में सियासत गरमा गई हैं। जिसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए बीजेपी ने इस मामले पर कर्नाटक की सिद्दारमैया सरकार पर हमला बोला है। वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस की मानें तो यह घटना उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नवारा तालुक में सालकोडू गांव के कोंडाकुली में हुई हैं। वहीं पुलिस ने बताया कि यह गाय गांव के एक कृष्णा अचारी नाम के शख्स की थी। उसने अपनी गाय को चरने के लिए छोड़ा था।

the voice of hind- कर्नाटक में गाय के साथ हैवानियत, सिर, पैर अलग कर गर्भ निकाल बछड़े के किए टुकड़े

वहीं दिल दहला देने वाले मामले के बाद कर्नाटक पुलिस ने केस दर्ज कर लिया हैं। इसके साथ ही पुलिस ने पशु क्रूरता रोकथाम अधिनियम के तहत अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है और जांच शुरू की है। इससे पहले बेंगलुरू के चमराजपेट में तीन गायों के थन काटने तथा मैसूर के नंजनगुड शहर में एक गाय की पूंछ को घायल करने की घटना सामने आई थी।

जानें किसकी थी गाय

आपको बतादें कि सूत्रों की मानें तो गाय के साथ हुई बर्बरता सोमवार को हुई हैं। वहीं गाय का मालिक गांव का कृष्णा अचारी नामक एक व्यक्ति था, जिसने उसे रविवार को वहां चरने के लिए छोड़ा था। कृष्णा अचारी ने बताया कि उसकी गाय जब नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने निकला तो उसे उसके सिर, पैर और मृत बछड़ा क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।

कर्नाटक सरकार ने जताई चिंता

कर्नाटक के गृह मंत्री परमेश्वर ने गायों पर हमले की घटनाओं की जांच के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस विभाग को यह पता लगाने के आदेश दिए हैं कि क्या ऐसे लोग किसी संगठन से जुड़े हैं या व्यक्तिगत रूप से ऐसा कर रहे हैं या इसके पीछे कोई उकसावा है।

इसके साथ ही राज्य की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और हिंदू संगठनों ने इन घटनाओं पर चिंता जताई है। परमेश्वर ने कहा- 'हमें इसका समाधान ढूंढना होगा। मैंने निर्देश दिए कि हमें इसे गंभीरता से लेना होगा और हमें ऐसे लोगों की पहचान करनी होगी जिनकी मानसिकता ऐसी है।'

the voice of hind- कर्नाटक में गाय के साथ हैवानियत, सिर, पैर अलग कर गर्भ निकाल बछड़े के किए टुकड़े

भाजपा का कांग्रेस वार

वहीं भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर उन्मादी तत्वों के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र ने कहा कि होन्नवारा की घटना ने सभी का सिर शर्म से झुका दिया है। उन्होंने कहा- “फिर भी गृहमंत्री यह दिखावा कर रहे हैं कि यहां कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है। सिद्धरमैया सरकार इन राष्ट्र-विरोधियों के प्रति नरम रुख दिखा रही है, जिन्हें कोई डर नहीं है। राज्य सरकार और गृहमंत्री को अब तक जाग जाना चाहिए था।” विजयेंद्र ने कानून-व्यवस्था के बिगड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में ‘सांप्रदायिक माहौल’ बनाया जा रहा है।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें