उत्तर प्रदेश

बृजभूषण शरण सिंह को बाद जानें कौन बना WFI का अध्यक्ष

WFI : यूपी के गोंडा जिले में रविवार यानि की 11 फरवरी को भारतीय कुश्ती संघ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, आपको बतादें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू द्वारा एजीएम का बैठक का आयोजन हुआ था, जिसमें उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ को लेकर अध्यक्ष समेत ने कई पदों पर चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष और सुरेश चंद्र उपाध्याय को महासचिव चुना गया।

WFI elections now to be held on August 7: Sources | More sports News -  Times of India

जानें कौन बना WFI का अध्यक्ष 

आपको बतादे कि भरतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू के नेतृत्व में एजीएम की बैठक हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का चुनाव सेवानिवृत न्यायाधीश की निगरानी में कराया गया। WFI की एजीएम बैठक में यूपी अध्यक्ष समेत कई पदों पर चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र करण भूषण सिंह सिंह उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनाए गए। आपको बताते चले भारतीय कुश्ती संघ का चुनाव होने के बाद संजय सिंह को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद कई पदों की रिक्तियां खाली थीं, जिसमें रविवार को हुए चुनाव को लेकर भारतीय कुश्ती संघ के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पदों का चुनाव संपन्न होने के बाद पदाधिकारी बनाए गए हैं।

WFI New President : कौन हैं WFI के नए अध्यक्ष 'संजय सिंह', बृजभूषण शरण सिंह  क्या है इनका रिश्ता?

जानें किन पदों पर हुआ चुनाव 

वहीं, सुरेश चंद्र उपाध्याय को महासचिव बनाया गया है। अखंड वीर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 4 उपाध्यक्ष, 2 ज्‍वॉइंट सेक्रेटरी और 5 एजीएम का भी चुनाव संपन्‍ना हुआ। भारतीय कुश्‍ती संघ की ओर से गोंडा के नंदिनी नगर महाविद्यालय में एजीएम की बैठक संपन्‍न हुई। इसके बाद करण भूषण सिंह को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना गया और सुरेश चंद्र उपाध्याय को महासचिव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर संजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के पद पर विजय शंकर यादव, जयप्रकाश शर्मा, सुशील राजपूत, आदित्य प्रताप व आनंद देव उपाध्याय निर्वाचित किए गए।

संजय सिंह चुने गए WFI के नए अध्यक्ष, बृजभूषण शरण सिंह के हैं करीबी

वहीं इस बैठक में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ की तरफ से 5 एजीएम भी चुने गए हैं। इस चुनाव में ओलंपिक एसोसिएशन की तरफ से परमेंद्र सिंह व भारतीय कुश्ती संघ द्वारा नामित एसपी देशवाल बतौर पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। भारतीय कुश्ती संघ द्वारा आयोजित की गई एजीएम की बैठक में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ चुनाव को लेकर के प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों ने भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह बबलू का उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण भूषण सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया. भारतीय कुश्ती संघ की एजीएम की मीटिंग के दौरान राजीव सिंह, रानू, विकास बागी, संतोष बंटी, अभिषेक सिंह, गोलू, हिंदू भूषण, नवाबगंज अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *