TheVoiceOfHind

विराट और अनुष्का शर्मा के घर गूंजी नन्हें शहजादे की गूंज, जानें नये मेहमान का नाम


क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के नन्हे मेहमान ने आ कर घर में खुशियां फैला दी है, नन्हें शहजादे के जन्म की खुशखबरी 20 फरवरी को अनुष्का ने...


Virat Kohli-Anushka Sharma : क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के नन्हे मेहमान ने आ कर घर में खुशियां फैला दी है, नन्हें शहजादे के जन्म की खुशखबरी 20 फरवरी को अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर के दी है वहीं जानकारी देते हुए नवजात शहजादे बेटे के नाम अकाय का भी एलान किया है। ऐसे में विराट और अनुष्का के बेटे के नाम का असली मतलब क्या है। इसकी जानकारी के बारें आइये जानते है।

जानें अकाय नाम का मतलब

वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने जैसे दोबारा माता-पिता बनने की जानकारी सोशल मीडिया में शेयर कर दी, वहीं खुशखबरी मिलते ही उनके सभी चाहने वालो की शुभकामना देने लगे, वहीं इनके बेटे के नाम के पीछे का मतलब जानने के लिए फैंस में होड़ लग गई है।

वहीं मिली जानकारी के मुताबिक अनुष्का और विराट ने अकाय नाम के कई मतलब बताया हैं। बतादे ये तुर्की भाषा का नाम है, जिसका अर्थ चमकता चांद होता है। वहीं दूसरी ओर संस्कृत भाषा के आधार पर अकाय को अमर भी कहा जाता है। इसके अलावा अकाय को निराकर भी कहा जा सकता है, जो बिना शरीर और काया हो, बता दें कि निराकर भगवान शिव को भी कहा जाता है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पेरेंट्स के तौर पर अपने नन्हें शहजादे को हमेशा चमकते हुए देखना चाहते हैं। इस वजह से उन्होंने ये नाम रखा है। 
विराट-अनुष्का के पेरेंट्स बनने पर सेलेब्स ने खूब लुटाया प्यार, रणवीर-आलिया  से लेकर रकुल ने दी बधाई - Republic Bharat

सेलेब्स ने दी विराट-अनुष्का को बधाई

माता-पिता बनने को लेकर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को बधाइयां देने वालों की लिस्ट में हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स के नाम शामिल हैं। वहीं अनुष्का के शेयर इस पोस्ट पर आलिया भट्ट, धनश्री वर्मा, भूमि पेडनेकर, रणवीर सिंह, मेधा शंकर, राजपाल यादव, वाणी कपूर और दर्शन कुमार जैसे कई फिल्मी सितारों ने कमेंट कर शुभकामनाएं दी हैं।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें