TheVoiceOfHind

आज (13-02-2024) का राशिफल, हनुमान जी के दर्शन से इन राशि का बनेगा काम...


सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 13-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं...


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 13-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 13 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - शुक्ल, तिथि - चतुर्थी, नक्षत्र - उत्तरा भाद्र पद, राशि मीन में चंद्रमा, दिन - मंगलवार, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तेजस्वी स्वभाव के साथ विचारो में बिखराव रहेगा, मीन का चंद्रमा राहु के साथ हानि कारक है, जातक शिव का पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, जातक को नए योजना में लाभ अचानक होगा, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार राजनीति से लाभ होगा, काम की गति धीमी रहेगी, जातक हरा चारा गौ माता को दे।

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन सर्दी के कारण परेशानी, आपसी तनाव रहेगा। जातक शिव पूजन करें, पीला वस्त्र का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, रुका हुआ काम बनेगा। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन कष्ट मय रहेगा, जातक को पेट संबंधी परेशानी होगी, सावधान रहे शिव पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि आत्म बल में कमी होगी। जातक गौ माता का सेवा करे, सफेद वस्तु का दान करे।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, तीसरे स्थान में मंगल विजय कारक ग्रह है, जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातक के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा, परिवार में अशांति धर्म में आस्था रखे रुके हुए काम बनेगा। जातक नारायण के मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातक के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, परिवार में प्रगति होगी धर्म परायण होकर रहे शिक्षा से लाभ होगा। जातक सूर्य नारायण को जल दान करें तिल दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन न्याय संगत होगा। शनि ग्रह के प्रभाव में लाभ ही लाभ होगा, लोहा धातु से लाभ रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा, धर्म में आस्था रखे गुरु, गौ, गीता का पूजन करें। सफेद वस्तु का दान करें और शिव पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा, जो शुभ कार्य में बाधा उत्पन्न करेगा।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें