आज (18-02-2024) का राशिफल, जातक करें मछली का जल में दान बनेगा काम
सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 18-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे...
आज का राशिफल: सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 18-02-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 18 फरवरी 2024, सूर्य उत्तरायण, विक्रम संवत 2080, शालीवाहन 1945, मास - माघ, पक्ष - शुक्ल, तिथि - नवमी, नक्षत्र - रोहिणी, वृष राशि में चंद्रमा में रहेगा, जाने अपना राशि फल, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...
मेष राशि
मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, जातक शिक्षा का विस्तार करें नए काम का विस्तार होगा, गुरु पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, जातक को पत्नी के द्वारा सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा। सफेद वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातको को आज के दिन स्वास्थ्य हानि हो सकती है जातक सावधान रहे, शिव पूजन करें गौ सेवा करे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा, जातक तिल का दान करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय पराक्रमी होगा, राशि में छठे स्थान में मंगल विजय कारक हैं जो सभी बधाओं को दूर करेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा, परिवार में प्रगति होगी। जातक धर्म में आस्था रखे रुका हुआ काम बनेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा, परिवार में प्रगति होगी। जातक नया काम की शुरुआत करें, सफेद वस्त्र का दान करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन परिवार में प्रगति होगी, तीसरे स्थान में मंगल विजय कारक है जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी, किसी को उधार मत देना परेशानी हो सकती हैं।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विलासिता पूर्वक होगा, धन का खर्चा होगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में बिखराव होगा। जातक ऊंचे विचार के कारण प्रयास करना होगा तभी लाभ होगा।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ होगा और कामनाएं पूर्ण होगी, जातक जल में जीव मछली का दान करें।