यूपी के बागपत में हुआ बड़ा हादसा, 7 की मौत, दर्जन घायल
वहीं इस घटना में करीब 50 से अधिक श्रद्धालु के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इनमें से 20 से 25 श्रद्धालु घायल हुए हैं।
Baghpat: यूपी के बागपत में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया हैं। यह हादसा यूपी में स्थित बागपत के बड़ौत में जैन समुदाय द्वारा आयोजित 'लड्डू महोत्सव' के दौरान हुआ है जहां एक वॉच टावर गिर जाने से अब जानकारी के मुताबिक 7 लोगों की मौत हो गई हैं।
हादसे में गई 7 लोगों की जान
आपको बतादें कि यूपी के बागपत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया हैं। यहां भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मानस्तम्भ परिसर में बना लकड़ी से बना मचान ढह गया। वहीं इस घटना में करीब 50 से अधिक श्रद्धालु के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इनमें से 20 से 25 श्रद्धालु घायल हुए हैं। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 7 लोगों के मौत होने की खबर आई हैं। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई।
मारे गए लोगों में तरशपाल जैन पुत्र हुकमचंद 74 साल ,अमित पुत्र नरेश 40 ,उषा पत्नी सुरेंद्र 65, अरुण जैन मास्टर पुत्र केशवरम 48, शिल्पी जैन पुत्री सुनील जैन 25 साल, विपिन पुत्र सुरेंद्र 44, कमलेश पत्नी सुरेंद्र 65 शामिल हैं। वहीं पुलिस प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। यह हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है।
बागपत डीएम ने दी हादसे की जानकारी
वहीं दुखद हादसे को लेकर बागपत डीएम अस्मिता लाल ने कहा- "बड़ौत में जैन समुदाय का कार्यक्रम था। यहां लकड़ी का एक ढांचा गिर गया, जिससे करीब 40 लोग घायल हो गए। वहीं 20 लोगों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया, 20 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है। 5 लोगों की मौत हो गई है।" वहीं मामले की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है।
इसके साथ ही टावर गिरने को लेकर बागपत के एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है, 'बड़ौत में जैन समुदाय के लड्डू महोत्सव कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद वॉचटावर गिर गया। इस घटना में लगभग 20-25 लोग घायल हो गए हैं। इनमें से 2-3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने बताया, घायलों को बड़ौत सीएचसी और कुछ को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया है। बागपत जिला अस्पताल अलर्ट कर दिया गया है। चिकित्सक ओर पुलिस जिला अस्पताल में एमरजेंसी के लिए तैयार है। एसपी ओर दो थानों की फोर्स घटना स्थल पर मौजूद है।
जानें कैसे हुआ हादसा
यह हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर मंगलवार सुबह हुआ, मानस्तम्भ परिसर में बल्ली से बना मचान अचानक ढह गया, इस दौरान कई लोग उसके नीचे दब गए। इतना ही नहीं, घटना के बाद मौके पर भगदड़ भी मच गई। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया।
वहीं हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब 6-7 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घायलों की संख्या बढ़ सकती है, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं खून से लथपथ जैन श्रद्धालुओं को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। एम्बुलेंस न मिलने से ई रिक्शा में बैठाकर घायलों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है। सूचना पर बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी मय फोर्स मौके पर पहुंचे। मौके पर अफरातफरी मची है। यह दर्दनाक हादसा बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर हुआ है।
यूपी सीएम ने सख्त निर्देश के साथ की कामना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत में हुए हादसे का संज्ञान लिया। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
-
Tags :
- desh
- politics
- Crime
- The Voice Of Hind