आज का राशिफल (13-01-2025): शिव का करें अभिषेक बनेगा काम
जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का अभिषेक करें।
_ Do the Abhishekam of Shiva and your work will be_11zon.webp)
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 14-01-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखे ज्योतिष: कुंडली में मंगल क्या है, उसका फल क्या है
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 14 जनवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - दक्षिणायन, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 43 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - परेवा तिथि रात्रि 3 बजकर 20 मिनट तक, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - पुनर्वसु नक्षत्र दिन में 10 बजकर 29 मिनट तक, कर्क राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
Read More: भारत मंडपम में बोले पीएम- वो दिन भी दूर नहीं है जब पूरा भारत गरीबी से मुक्त होगा
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक के धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का अभिषेक करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में सुधार होगा। जातक की जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, गाय को हरा चारा दे, दूर्वा से गणेश पूजन करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक की व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं तथा हनुमान साठिका का पाठ करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामले में सुधार होगा। जातक की भौतिक सुख में वृद्धि होगी, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। जातक का शिक्षा प्रतियोगिता में चल रहा प्रयास सार्थक होगा, महिला सहयोगी से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार का विकास होगा। जातक को भाइयों से लाभ होगा, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे सर्दी से प्रभावित रहेंगे, बजरंग बाण का 11 पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, पीले पुष्प से शिवार्चन करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए, गुरु गीता का पाठ करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा सर्दी से बचाव करें। जातक को हनुमान साठिका के पाठ से भूमि वाहन का सुख मिलेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव का अभिषेक करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, काले तिल डालकर जल पीपल वृक्ष पर चढ़ाए।