TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (25-01-2025): आदित्य हृदय स्तोत्र पाठ से बढ़ेगी प्रतिष्ठा


जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, मेवा युक्त खीर से हवन करें, गुरु गीता का पाठ करें।


आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 25-01-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।  

Read More: सीएम योगी ने दिया केजरीवाल को चैलेंज- यमुना में मंत्रियों के साथ स्नान करके दिखाएं

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 25 जनवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 47 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - एकादशी रात्रि 8 बजकर 33 मिनट तक, दिन - शनिवार, नक्षत्र - अनुराधा नक्षत्र पूरी रात्रि, वृश्चिक राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनी संन्यासी, नए नाम से मिली पहचान

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक सर्दी से बचाव करें, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता धर्म गुरु महिला अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पिता का सहयोग मिलेगा। जातक सर्च करें, डाक्टर वर्ग को विशेष लाभ होगा, दूर्वा से गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक के धन खर्च होगा, कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, हनुमान साठिका का पाठ करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनो लोगों से सावधान रहे। जातक को कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक के नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भूमि वाहन आदि से संबंधित लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, अचानक परिवर्तन होगा, धन का लाभ होगा, लक्ष्मी नारायण स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उतावलापन से बचे। जातक को कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं साठिका का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आज का दिन छठे स्थान में गुरु सभी अवरोधक को समाप्त कर परिवार की वृद्धि होगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, मेवा युक्त खीर से हवन करें, गुरु गीता का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार की प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल सूर्य को अर्घ्य दें गायत्री मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव को अभिषेक करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ धन वापस होगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें