एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनी संन्यासी, नए नाम से मिली पहचान
उन्होंने किन्नर अखाड़े से दीक्षा ली हैं और आज यानी 24 जनवरी की शाम ममता संगम पर पिंडदान करेंगी।
Mamta Kulkarni: बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर ताजा खबर सामने आ रही है कि वो संन्यासी बन चुकी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता आज किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनेंगी। बताते चले इसके लिए उन्होंने किन्नर अखाड़े से दीक्षा ली हैं और आज यानी 24 जनवरी की शाम ममता संगम पर पिंडदान करेंगी। जिसके शाम को किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम होगा।
नए नाम से होगी ममता की पहचान
आपको बता दें कि एक्ट्रेस से संन्यासी बन चुकी ममता कुलकर्णी अब वो एक नए नाम से जानी जाएंगी। उनकी नई पहचान ‘श्री यामाई ममता नंद गिरि’ के तौर पर है। महामंडेलश्वर स्वामी जय अंबानंद गिरी के सानिध्य में वो महामंडेलश्वर बनेंगी। इस दौरान ममता ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज, जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात भी की।
Read More: सीएम योगी ने दिया केजरीवाल को चैलेंज- यमुना में मंत्रियों के साथ स्नान करके दिखाएं
जैसा कि हम सभी जानते है कि ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की ढेरों फिल्मों में काम किया है मगर वो अब लंबे समय से फिल्मी दुनिया से काफी दूर है और अब वो संन्यासी बन चुकी हैं। उन्हें किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर की उपाधि से सम्मानित किया गया है। आपको बताते चले कि ममता सालों से दुबई में रह रही थीं, कुछ समय पहले ही वो भारत आई हैं। जिसके बाद उन्होंने संन्यासी बनने का फैसला लिया है।
ममता के इस रूप से फैंस हुए हैरान
वहीं खबरों की मानें तो संन्यास के बाद ममता कुलकर्णी का नया नाम ‘ममता नंद गिरी’ होगा। अब वो नई पहचान के साथ दुनिया के सामने आएंगी। कहा जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर को ही एक्ट्रेस ने दीक्षा ले ली है। साथ ही उन्होंने संगम तट पर पिंडदान भी किया। वो शुक्रवार की शाम महाकुंभ आई थीं और उन्हें भगवा कपड़ों में देख हर कोई चौंक गया था। इस वक्त वो स्वामी महेशाद्रानंद गिरि के पास रह रही हैं और वो किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर, डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (Laxmi Narayan Tripathi) से भी मिल चुकी हैं।
फिर एक्ट्रेस को संतों का आशीर्वाद मिला और फिर उन्हें गंगा स्नान का सौभाग्य मिला। आपको बता दें, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में ममता ने रिवील किया कि दस दिनों का उनका क्या प्लान है? वहीं एक्ट्रेस का ये बदला हुआ अंदाज देखकर फैंस भी हैरान हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो ममता कुलकर्णी पिछले करीब डेढ़ साल से अखाड़े के संपर्क में थीं। हालांकि, अभी तक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
-
Tags :
- desh
- The Voice Of Hind