आज का राशिफल (8-02-2025): हनुमान साठिका पाठ से धन, सम्मान, यश, कीर्ति मिलेगी
जातक गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे या हरि इलायची या उरद की हरि दाल का दान करें।
_ Hanuman Sathika Paath will bring wealth, respect (1)_11zon.webp)
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 8-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: AAP के आरोपों के बाद ACB टीम केजरीवाल के पहुंची घर, नतीजे से पहले सियासी हलचल
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 8 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 40 मिनट पर, मास - माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - शुक्ल, तिथि - एकादशी रात्रि 8 बजकर 17 मिनट तक, दिन - शनिवार, नक्षत्र - मृग नक्षत्र शाम 6 बजकर 17 मिनट तक, वृष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...
Read More: सरकार का दूसरा तोहफा, MPC मीटिंग में ब्याज दर कटौती का लिया फैसला
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को धन, सम्मान, यश, कीर्ति मिलेगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता हासिल होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिक्षा का विस्तार करें, विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, गौ सेवा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मेडिकल से जुड़े लोगों प्रोफेसर वर्ग रिसर्च करें। जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, गणेश पूजन करें, दूर्वा से अभिषेक करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मेडिकल से जुड़े लोगों को लाभ होगा। जातक गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे या हरि इलायची या उरद की हरि दाल का दान करें।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनों से सावधान रहे। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, राजनीति में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष का रहेगा। जातक का जीविका क्षेत्र में चल रहे प्रयास सार्थक होगा, गुरु गीता का पाठ करें।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन टेक्निकल शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। जातक काले तिल डालकर जल में पीपल वृक्ष पर चढ़ाए।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विशेष लाभ रहेगा। जातक को नए कार्यक्रम में सफलता मिलेगी, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे, खुद सेंट का प्रयोग करें।