मनोरंजन/फोटोगैलरी

परिणीति और राघव के लाइफ में नन्हे राजकुमार ने ली एंट्री

Parineeti Chopra Delivery: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और नेता राघव चड्डा के घर नन्हा मेहमान आने की खबर सामने आ रही है, जी हां इस खबर के जानकारी के खुद उनके सोशल मीडिया के जरिए मिली है कि उनके यहां नन्हे राजकुमार ने जन्म लिया है।

Read More: नेता और अभिनेता की प्यारी जोड़ी ने शेयर की गुड न्यूज, बोले- ‘1+1=3’…

परिणीति और राघव के घर आया नन्हा राजकुमार

परिणीति और राघव के लाइफ में नन्हे राजकुमार ने ली एंट्री

बताते चले कि बॉलीवुड परी इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं, वहीं अब खबर पक्की हो गई है कि शादी के लगभग दो साल बाद परिणीति और राघव चड्ढा माता-पिता बन चुके है उनके यहां नन्हे राजकुमार ने जन्म लिया है। यह खुशखबरी खुद परिणीति और राघव दोनों के सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की हैं।

होमटाउन में होगा राजकुमार का स्वागत

आपको बतादें कि दिन से खबर चल रही है कि एक्ट्रेस डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं और वो किसी भी वक्त अपने बच्चे को जन्म दे सकती हैं वहीं पक्की खबर यह है कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया हैं। वहीं इससे पहले ये खबर आई थी कि परिणीति दिल्ली के लिए रवाना हुई हैं, दरअसल एक्ट्रेस अपने पहले बेबी की डिलीवरी ससुराल में ही करवाना चाहती थी। वहीं खबरों की मानें तो दीवाली के त्यौहार के बीच राघव अपने होमटाउन में बच्चे का स्वागत करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

Read More: अयोध्या में सितारों संग जगमगाएंगे 29 लाख दीये- घर बैठे बने हिस्सा

एक्ट्रेस ने आचार की क्रेविंग के बारें में..

बता दें कि परिणीति चोपड़ा इन दिनों काम से दूर प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही थी। वहीं एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें प्रेग्नेंसी में पिज्जा की क्रेविंग हो रही है। लेकिन पिज्जा वो अकेले नहीं बल्कि आचार के साथ खा रही हैं। परी ने यूट्यूब पर अपना व्लॉगिंग चैनल भी शुरू किया है जिसे फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया है।

परिणीति और राघव की लव स्टोरी

परिणीति और राघव के लाइफ में नन्हे राजकुमार ने ली एंट्री

परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव चड्ढा से 13 मई साल 2023 में सगाई की थी और 24 सितंबर को शादी की थी। दोनों की शादी उदयपुर में धूमधाम से हुई थी। जिसमें फैमिली के लोग ही शामिल हुए थे, अब ये कपल दो से तीन बन गए है उनकी लाइफ में नन्हे राजकुमार ने एंट्री ली हैं। जिसको लेकर दोनों की फैमिली काफी ज्यादा एक्साइटिड है साथ ही इस खबर के बाद उन्हें फैंस का बी भरपूर प्यार मिल रहा हैं।

https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood/parineeti-chopra-raghav-chadha-became-parents-of-baby-boy-a-day-befor-diwali-2025-10-19-1170362

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *