देश दुनियाउत्तर प्रदेश

पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट मैप

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी की शनिवार को बनारस रेलवे स्टेशन पर एक कार्यक्रम में चार नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें से बनारस-खजुराहो ट्रेन को हरी झंडी दिखायी, साथ ही वर्चुअल माध्यम से लखनऊ-सहारनपुर, बेंगलुरु-एर्नाकुलम और फिरोजपुर कैंट – दिल्ली वंदे भारत प्रीमियम ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Read More: US Visa नई गाइडलाइन, बीमार आवेदकों का वीजा होगा Reject

कार्यक्रम में पीएम समेत सीएम भी मौजूद

आपको बताते चले कि बनारस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी के साथ केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी भी मौजूद थे। इसके साथ ही विशेष पास पर ट्रेन में यात्रा कर रहे लोगों में काफी उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में स्कूलों के बच्चे भी ट्रेन में थे। इस दौरान पीएम मोदी ने ट्रेन में बच्चों और ड्राइवर से भी बात की।

वंदे भारत ट्रेन का सफर

जानकारी के लिए बता दें कि 15 फरवरी 2019 को पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया गया था जो कि नई दिल्ली से वाराणसी के लिए चली थी, अब देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या 78 से बढ़कर 82 हो गयी है। अब तक देश भर में विभिन्न मार्गों पर वंदे भारत ट्रेनों में सवा सात करोड़ से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। इसका विस्तार 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हो चुका है।

Read More: पीएम मोदी बोले- वंदे मातरम तोड़ने वाली सोच अब भी है चुनौती

सीएम योगी ने किया आभार व्यक्त

बनारस में आयोजित कार्यक्रम को लेकर यूपी सीएम योगी ने कहा- ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि एवं राष्ट्र की आर्थिक प्रगति के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी द्वारा देवाधिदेव महादेव की प्रिय नगरी काशी में Infrastructure Development की यात्रा को आज नई गति मिली है।

प्रधानमंत्री जी ने आज बनारस-खजुराहो व लखनऊ-सहारनपुर सहित चार अत्याधुनिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर राष्ट्र को समर्पित किया। यह वंदे भारत ट्रेनें यात्राओं को सहज और सुरक्षित बनाने के साथ ही धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन, स्थानीय रोजगार एवं क्षेत्रीय समृद्धि के मार्ग को नई गति व शक्ति प्रदान करेंगी। इन चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार!

जानें 4 वंदे भारत का रूट मैप

आम दिनों में वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत (26422) सुबह 5:25 बजे वाराणसी से रवाना होगी और दोपहर बाद 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन (26421) दोपहर बाद 3:20 पर रवाना होगी और रात 11 बजे वाराणसी आयेगी। यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। इसका ठहराव ब्लॉक हट ‘के’, विंध्याचल, प्रयागराज, बांदा, महोबा और खजुराहो में होगा।

पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट मैप

लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत (26504) सुबह पांच बजे लखनऊ से खुलेगी और दोपहर बाद 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वापसी की ट्रेन (26503) दोपहर बाद तीन बजे चलकर रात 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इसका ठहराव सीतापुर, सीतापुर सिटी, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की और सहारनपुर में होगा। यह सोमवार को छोड़कर सभी छह दिन चलेगी।

पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट मैप

केएसआर बेंगलुरु-एर्नाकुलम वंदे भारत (26651) सुबह 5:10 बजे बेंगलुरु से चलकर दोपहर बाद 1:50 बजे एर्नाकुलम पहुंचेगी। वापसी में यह (26652) 2:20 बजे एर्नाकुलम से रवाना होगी और रात 11 बजे केएसआर बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके ठहराव कृष्णराजपुरम्, जेटीजे-ए, सलेम, इरोड, तिरुपपुर, कोयम्बटूर, पलक्कड़ और त्रिशूर में होंगे। यह बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट मैप

फिरोजपुर कैंट-दिल्ली वंदे भारत (26462) बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। यह सुबह 7:55 बजे फिरोजपुर कैंट से खुलेगी और दोपहर बाद 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 26461 शाम चार बजे दिल्ली से चलकर रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट मैप

वंदे भारत की खास जानकारी

आप वंदे भारत से बहुत सफर किए होगे मगर इसकी जरूरी जानकारी आपको आज हम बताएंगे। बतादें कि वंदे भारत देश में निर्मित पहली सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है। इसका निर्माण इंटीग्रेटेड कोच फैक्टरी, चेन्नई में किया जाता है। यह अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है।

पीएम मोदी ने वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानें रूट मैप

वंदे भारत के खास फीचर

  • इंटेलिजेंट ब्रेकिंग सिस्टम
  • स्वचालित दरवाजे
  • जीपीएस आधारित यात्री सूचना प्रणाली
  • बायो वैक्यूम शौचालय
  • एक्सक्लुजिव श्रेणी में रोटेटिंग सीटें लगी हुई हैं।
  • ब्रेकिंग प्रणाली 30 प्रतिशत तक बिजली की बचत भी करती है।
  • इसमें लगायी गयी सुविधाओं को दिव्यांगों के अनुकूल बनाया गया है ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।

https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/pm-narendra-modi-varanasi-visit-four-new-vande-bharat-trains-flag-off-ntc-dskc-2380528-2025-11-08

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *